शेयर बाजार 3 दिन बाद हुआ गुलजार, सेंसेक्स 218 अंक बढ़ा, निवेशकों ने ₹1 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 18 अक्टूबर को तीन दिनों के बाद रिकवरी आई। सेंसेक्स 218 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी उछलकर 24,850 के पार पहुंच गया। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सबसे अधिक तेजी बैंकिंग, फाइनेंशियल, मेटल, यूटिलिटी, ऑटो और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली

अपडेटेड Oct 18, 2024 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 457.26 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 18 अक्टूबर को तीन दिनों के बाद रिकवरी आई। सेंसेक्स 218 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी उछलकर 24,850 के पार पहुंच गया। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सबसे अधिक तेजी बैंकिंग, फाइनेंशियल, मेटल, यूटिलिटी, ऑटो और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुख रहा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा आईटी और FMCG शेयरों में भी बिकवाली रही।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 218.14 अंक या 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 81,224.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 113.55 अंक या 0.46 फीसदी बढ़कर 24,863.40 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.04 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 18 अक्टूबर को बढ़कर 457.26 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 17 अक्टूबर को 457.25 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.04 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.04 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 18 शेयर आज हरे निशान में हुए। इसमें टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में 5.57 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इंफोसिस (Infosys), पावर ग्रिड (Power Grid), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर 1.90 फीसदी से लेकर 2.49 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें इंफोसिस (Infosys) का शेयर 4.60 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एशियन पेंट्स (Asian Paints), नेस्ले इंडिया (Nestle India), एचसीएल टेक (HCL Tech) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में 0.68 फीसदी से 2.20% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex79

2,004 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,043 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,932 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,004 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 107 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 213 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 52 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex79f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- टाटा के शेयर में 7% की तूफानी तेजी, कंपनी आज शाम जारी करने वाली है तिमाही नतीजे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।