Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 18 अक्टूबर को तीन दिनों के बाद रिकवरी आई। सेंसेक्स 218 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी उछलकर 24,850 के पार पहुंच गया। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सबसे अधिक तेजी बैंकिंग, फाइनेंशियल, मेटल, यूटिलिटी, ऑटो और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में मिलाजुला रुख रहा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा आईटी और FMCG शेयरों में भी बिकवाली रही।
