साल के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 327 अंक उछला, ₹1.6 लाख करोड़ बढ़ गई निवेशकों की संपत्ति

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार नए साल के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 2 जनवरी को तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में आज जहां 327.05 अंक का उछाल आया। वहीं निफ्टी 18,200 के पास जाकर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में सबसे अधिक 3 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इस तेजी के साथ शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति साल के पहले कारोबारी दिन करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jan 02, 2023 पर 9:41 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 283.98 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार नए साल के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 2 जनवरी को तेजी के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज जहां 327.05 अंक या करीब 0.54% फीसदी उछलकर 61,167.79 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी (Nifty) 92.15 अंक या 0.51% फीसदी बढ़कर 18,197.45 के स्तर पर बंद हुआ। आज सबसे अधिक तेजी मेटल शेयरों में देखने को मिली, जिसके चलते मेटल इंडेक्स करीब 3 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं रियल्टी इंडेक्स आज 1 फीसदी बढ़ा। इस तेजी के साथ शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति साल के पहले कारोबारी दिन करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

आज निवेशकों ने 1.6 लाख करोड़ रुपये कमाए

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन सोमवार 2 जनवरी को बढ़कर 283.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 30 दिसंबर को 282.38 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में आज 1.6 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में सबसे अधिक उछाल


सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। जिन 5 शेयरों में आज सबसे अधिक उछाल देखी गई, उनमें क्रमश: टाटा स्टील (Tata Steel), टाटा मोटर्स (Tata Motors), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) शामिल है। ये सभी शेयर आज 1.14 फीसदी से लेकर 5.81 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें- NMDC के शेयर में 5 महीने से तेजी जारी, क्या अच्छे डिविडेंड की उम्मीद सहित इन वजहों से भाग रहा स्टॉक?

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के कुल 7 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें भी एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 1.38% की सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा टाइटन (Titan), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), सन फार्मा (Sun Pharma) और नेस्ले इंडिया (Nestle India) भी आज 1.15 फीसदी से लेकर 0.14 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

2,315 शेयर तेजी के साथ हुए बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज 3,788 शेयरों में कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,315 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,295 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 178 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।