Get App

साल के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 327 अंक उछला, ₹1.6 लाख करोड़ बढ़ गई निवेशकों की संपत्ति

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार नए साल के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 2 जनवरी को तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में आज जहां 327.05 अंक का उछाल आया। वहीं निफ्टी 18,200 के पास जाकर बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में सबसे अधिक 3 फीसदी तक की तेजी देखी गई। इस तेजी के साथ शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति साल के पहले कारोबारी दिन करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

Vikrant singhअपडेटेड Jan 02, 2023 पर 9:41 PM
साल के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 327 अंक उछला, ₹1.6 लाख करोड़ बढ़ गई निवेशकों की संपत्ति
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 283.98 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार नए साल के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 2 जनवरी को तेजी के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज जहां 327.05 अंक या करीब 0.54% फीसदी उछलकर 61,167.79 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक निफ्टी (Nifty) 92.15 अंक या 0.51% फीसदी बढ़कर 18,197.45 के स्तर पर बंद हुआ। आज सबसे अधिक तेजी मेटल शेयरों में देखने को मिली, जिसके चलते मेटल इंडेक्स करीब 3 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं रियल्टी इंडेक्स आज 1 फीसदी बढ़ा। इस तेजी के साथ शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति साल के पहले कारोबारी दिन करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

आज निवेशकों ने 1.6 लाख करोड़ रुपये कमाए

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन सोमवार 2 जनवरी को बढ़कर 283.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 30 दिसंबर को 282.38 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में आज 1.6 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में सबसे अधिक उछाल

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। जिन 5 शेयरों में आज सबसे अधिक उछाल देखी गई, उनमें क्रमश: टाटा स्टील (Tata Steel), टाटा मोटर्स (Tata Motors), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) शामिल है। ये सभी शेयर आज 1.14 फीसदी से लेकर 5.81 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें