Stock Market: ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में सुस्ती देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स भी फ्लैट नजर आ रहे हैं। कच्चे तेल में तेजी का मूड दिख रहा है। इसका भाव 78 डॉलर के पार निकल गया है। सरकार ने क्रूड के घरेलू प्रोडक्शन पर विंडफॉल टैक्स 77 फीसदी बढ़ा दी हैं। नई दरें 1300 से बढ़कर 2300 रुपये प्रति टन हो गई हैं। इस बीच ऑटो और ऑटो एंसीलरी कंपनियों को बड़ी राहत दी गई है। इनके लिए पीएलआई स्कीम एक साल के लिए और बढ़ा दी गी है। योग्य कंपनियों को 31 मार्च 2028 तक इंसेटिव मिलेगा।
