Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर दुनिया की नजर है। शुरुआती रुझानों में डॉनल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं। ट्रंप को 99 तो हैरिस को 27 इलेक्ट्रोरल वोट मिले हैं। स्विंग स्टेट जार्जिया में भी ट्रंप को बढ़त मिल रही है
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 06, 2024 पर 9:08 AM
Stock Marke : आज बुधवार है यानी आज निफ्टी बैंक इंडेक्स की एक्सपायरी है। आज से ही 2 दिवसीय यूएस फेड की FOMC बैठक शुरू हुई है। MSCI सूचकांक समीक्षा आज होने वाली है
भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 में 6 नवंबर को सपाट शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्टी-निफ्टी सपाट चाल के साथ 24,275 के आसपास दिख रहा है। उधर 5 नवंबर के कारोबार में सुबह के कारोबार में गिरावट के बाद घरेलू बेंचमार्क सूचकांकों में तेज उछाल आया था। कारोबारी सत्र के दौरान इंट्राडे में निफ्टी 0.5 फीसदी तक गिरकर 23,842.75 के इंट्राडे लो पर आ गया। फिर 24,229.05 के उच्च स्तर पर पहुंच गया जो दिन के निचले स्तर से 1.6 फीसदी ऊपर था। अंत में यह 0.85 फीसदी की बढ़त के साथ 24,198.30 पर हरे निशान में बंद हुआ। वहीं, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 79,476.63 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह अपने दिन के निचले स्तर से 1200 अंक से अधिक बढ़कर 79,523.13 पर पहुंच गया।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
US राष्ट्रपति चुनाव के आने लगे नतीजे, शुरुआती रुझान में ट्रंप आगे
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर दुनिया की नजर है। शुरुआती रुझानों में डॉनल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं। ट्रंप को 99 तो हैरिस को 27 इलेक्ट्रोरल वोट मिले हैं। स्विंग स्टेट जार्जिया में भी ट्रंप को बढ़त मिल रही है।
ट्रंप जीते तो क्या असर होगा?
चीन के सामानों पर टैरिफ बढ़ सकता है। टैरिफ बढ़ने का भारत पर कुछ कम असर होगा। टैरिफ बढ़ने से अमेरिका में महंगाई बढ़ सकती है। फार्मा एक्सपोर्ट पर बुरा असर पड़ सकता है। H1-B का रिजेक्शन बढ़ सकता है। इसका IT पर असर होगा। कच्चे तेल की कीमतों में कुछ गिरावट आ सकती है।
कमला जीतीं तो क्या असर होगा?
मौजूदा पॉलिसी में नए बदलाव की उम्मीद कम है। लेदर, कपड़ा एक्सपोर्ट सेक्टर के लिए पॉजिटिव रहेगा। दवा की कीमतों में कुछ गिरावट आ सकती है। IT, इमिग्रेशन की नीतियों में बदलाव की उम्मीद नहीं है। कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा बदलाव की उम्मीद कम रहेगी।
NTPC का मेगा निवेश प्लान
कंपनी के बोर्ड से 79738 करोड़ रुपए के निवेश प्लान को मंजूरी मिल गई है। 3 सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में निवेश होगा। नबीनगर प्रोजेक्ट पर 29,948 करोड़ रुपए का निवेश होगा। नबीनगर में 800 MW के 3 यूनिट लगाई जाएगी। गाडरवारा प्रोजेक्ट पर 20,446 करोड़ रुपए का निवेश होगा। गाडरवारा में 800 MW की 2 यूनिट लगाई जाएगी। तेलंगाना पावर प्रोजेक्ट पर 29,345 करोड़ रुपए का निवेश होगा। तेलंगाना में 800 MW की 3 यूनिट लगाई जाएगी।
06 नवंबर को होने वाले बड़े इवेंट्स
आज बुधवार है यानी आज निफ्टी बैंक इंडेक्स की एक्सपायरी है। आज से ही 2 दिवसीय यूएस फेड की FOMC बैठक शुरू हुई है। MSCI सूचकांक समीक्षा आज होने वाली है। आज 10.30 बजे के आसपास इंडिया सर्विसेज PMI + कंपोजिट PMI आंकड़े आने वाले हैं। आज कई अहम ग्लोबल डेटा भी आने वाले हैं। जापान को मौद्रिक नीति बैठक के मिनट आज ही जारी होंगे। अमेरिकी कच्चे तेल की इन्वेंटरी सूचि भी आज ही आएगी।
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे दिख रहे हैं। चुनाव नतीजों से पहले US फ्यूचर्स 0.75 फीसदी तक उछले हैं। कल डाओ 430 अंक चढ़कर बंद हुआ था। इधर एशिया में निक्कई एक फीसदी चढ़ा है। गिफ्ट निफ्टी भी चौथाई परसेंट मजबूत दिख रहा है।
फीके रहे टाइटन के नतीजे
दूसरी तिमाही में टाइटन के नतीजे फीके रहे हैं। मुनाफे में 25 फीसकी की गिरावट देखने को मिली है। EBITDA 16 फीसदी फिसला है। मार्जिन पर भी दबाव दिखा है। हालांकि रेवेन्यू में 13 फीसदी की बढ़त दिखी है। ये सभी आंकड़े अनुमान से भी कमजोर रहे हैं।
डॉक्टर रेड्डीज के नतीजे कमजोर
डॉक्टर रेड्डीज के भी दूसरी तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं। मुनाफा 9 फीसदी से ज्यादा घटा ह। मार्जिन पर भी दिखा 3 फीसदी से ज्यादा का दबाव दिखा है। रेवेन्यू और EBITDA में बढ़त रही है लेकिन आंकड़े अनुमान से कमजोर रहे हैं।
आज निफ्टी में शामिल टाटा स्टील, पावरग्रिड और अपोलो हॉस्पिटल के नतीजे आएंगे । दूसरी तिमाही में टाटा स्टील का घाटा कम हो सकता है। मार्जिन में भी सुधार दिख सकता है। वहीं गुजरात गैस और JSPL समेत वायदा की 4 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।
स्विगी का आज खुलेगा IPO
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy का IPO आज खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 371 से 390 रुपए है। कंपनी की आईपीओ से 11 हजार 327 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। एंकर निवेशकों ने 5,085 करोड़ रुपए लगाए है। एंकर निवेशकों की सूची में Fidelity, Amundi, BlackRock, और Schroders जैसे ग्लोबल नामों के अलावा SBI , ICICI Pru , Kotak और Mirae जैसे घरेलू म्यूचुअल फंड शामिल हैं।
आज खुलेगा हिंदुस्तान जिंक का OFS
आज Hindustan Zinc का ऑफर फॉर सेल नॉन रिटेल के लिए खुलेगा। इस सेल में सरकार 2.5 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचेगी। इस ऑफर की फ्लोर प्राइस 505 रुपए है। ऑफर के जरिए करीब 5000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी है।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 5 नवंबर को 2,569 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 3031 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।