Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market : गिफ्टी निफ्टी करीब 275 अंकों की तेजी के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों से लिए अच्छे संकेत दे रहा है। 6 अगस्त को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 125.84 अंक या 0.16 फीसदी गिरकर 78,633.56 पर और निफ्टी 63.05 अंक या 0.26 फीसदी गिरकर 23,992.55 पर बंद हुए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2024 पर 9:51 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Cues : विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 6 अगस्त को अपनी बिकवाली जारी रखते हुए 3531 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची

Market Today : अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते, 7 अगस्त को भारतीय सूचकांकों में तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 24250 से ऊपर पहुंच गया। फिलहाल सेंसेक्स 920.66 अंक या 1.17 फीसदी बढ़कर 79,513.73 पर और निफ्टी 282.00 अंक या 1.18 फीसदी बढ़कर 24,274.50 पर कारोबार कर रहा है। ब्रिटानिया, एचसीएल टेक, विप्रो, इंफोसिस और एचयूएल निफ्टी के टॉप गेनर नजर आ रहे हैं।

पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो भारतीय बाजार सुबह की बढ़त को बरकरार रखने में विफल रहे और मिले-जुले सेक्टोरल प्रदर्शन के कारण भारी उतार-चढ़ाव के बीच 6 अगस्त को लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 125.84 अंक या 0.16 फीसदी गिरकर 78,633.56 पर और निफ्टी 63.05 अंक या 0.26 फीसदी गिरकर 23,992.55 पर बंद हुए।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

रियल एस्टेट इंडेक्सेशन नियम पर बड़ा एलान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें