Credit Cards

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : इंफोसिस की शेयर बायबैक की तैयारी है। कंपनी का बोर्ड 11 सितंबर को बायबैक पर विचार करेगा। इसके पहले 2022 में 1850 के भाव पर बायबैक आया था

अपडेटेड Sep 09, 2025 पर 9:02 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : फ्रांस्वा बायरू ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। ये संसद में विश्वास मत हारने के बाद इस्तीफा देंगे। बीते 12 महीने दूसरी बार फ्रांस में सरकार गिरी है। बायरू को 364 में सिर्फ 194 वोट ही मिले

Market views : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत देखने को मिल रहे हैं। FIIs की कैश में बिकवाली देखने को मिली है। लेकिन वायदा में थोड़ी कवरिंग आई है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 50 अंक की बढ़त है। एशिया में जापान का निक्केई नए शिखर पर पहुंच गया है। वहीं ब्याज दरों में दो से ज्यादा कटौती की उम्मीद से अमेरिकी इंडेक्सोंमें भी कल मजबूती दिखी थी।

नए शिखर पर सोना

सोने चांदी में रिकॉर्ड तेजी जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 3630 डॉलर के पार निकला है तो MCX पर भी रिकॉर्ड 1.08 लाख के पार दिख रहा है। वहीं COMEX पर चांदी 41 डॉलर के पार दिख रही है। अमेरिका में दरें घटने की उम्मीद से इसकी कीमतों में उछाल आया है।


शेयर बायबैक करेगा इंफोसिस

इंफोसिस की शेयर बायबैक की तैयारी है। कंपनी का बोर्ड 11 सितंबर को बायबैक पर विचार करेगा। इसके पहले 2022 में 1850 के भाव पर बायबैक आया था।

वोल्टैम्प में आज ब्लॉक डील संभव

Voltamp में आज ब्लॉक डील हो सकती है। प्रोमोटर कुंजल पेटल करीब 7% हिस्सेदारी बेच सकते हैं। इस डील के लिए 7600 रुपये फ्लोर प्राइस तय किया गया है।

अमेरिकी बाजार

कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाओ 114 अंक चढ़कर बंद हुआ था। S&P500 इंडेक्स रिकॉर्ड स्तरों के करीब बंद हुआ था। टेक शेयरों की तेजी से नैस्डेक में भी तेजी आई थी। बाजार में तेजी के कारण की बात करें तो 17 सितंबर को यूएस फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। 90% लोगों को दरें 0.25% घटने की उम्मीद है। कमजोर जॉब डाटा से दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है। बॉन्ड यील्ड में गिरावट से से भी बाजार को सहारा मिला है।

फ्रांस में राजनीतिक संकट

फ्रांस्वा बायरू ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। ये संसद में विश्वास मत हारने के बाद इस्तीफा देंगे। बीते 12 महीने दूसरी बार फ्रांस में सरकार गिरी है। बायरू को 364 में सिर्फ 194 वोट ही मिले।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों पर नजर डालें तो गिफ्ट निफ्टी 52 अंक यानी 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 24,952 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निक्केई 146.19 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 43,780 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 8.64 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 4,299.48 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, हैंग सैंग 340.09 अंक यानी 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 25,974 के स्तर पर नजर आ रहा है। ताइवान का बाजार भी 226.88 अंक यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 24,771.68 के आसपास कारोबार कर रहा है। कोस्पी 24.70 अंक यानी 0.77 फीसदी की तेजी के साथ के आसपास दिख रहा है। वहीं, शांघाई कंपोजिट 2.73 अंक यानी 0.07 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 3,828.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Market trend : 25000 को छूने के लिए निफ्टी को 24800 के ऊपर टिकना होगा, 24700 से नीचे बंद होने पर बढ़ेगी गिरावट

FII और DII फंड फ्लो

FIIs 2,222.32 करोड़ रुपये के शुद्ध विक्रेता रहे, जबकि DIIs ने 2,887.22 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी के साथ FIIs की बिकवाली की भरपाई कर दी। दिलचस्प बात यह है कि इंडेक्स ऑप्शंस में FIIs की पोजीशन लगातार तीन दिनों की लॉन्ग बिल्ड-अप के साथ नेट बुलिश में बदल गई है, जो निकट भविष्य में रिकवरी आने के संकेत दे रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।