Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- अक्टूबर में चीन की क्रेडिट ग्रोथ अनुमान से कम रही। अक्टूबर में चीन की क्रेडिट ग्रोथ 1.4 ट्रिलियन युआन रही। बाजार को 1.5 ट्रिलियन युआन क्रेडिट ग्रोथ की थी उम्मीद थी। क्रूड आज भारतीय बाजारों का मूड सुधार सकता है। यह दो फीसदी गिरकर 72 डॉलर के नीचे दिख रहा है। हालांकि FIIs की कैश में बिकवाली कायम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 12, 2024 पर 9:25 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Marke : हिंडाल्को ने दूसरी तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए हैं। मुनाफा डबल से ज्यादा हुआ है। रेवेन्यू 8% बढ़ा है। मार्जिन में भी करीब 4% का उछाल दिखा है। वहीं NMDC के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं

Stock markets : 12 नवंबर को भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो 11 नवंबर को बेहद उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स थोड़े बदलाव के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 9.83 अंक या 0.01 फीसदी बढ़कर 79,496.15 पर और निफ्टी 6.90 अंक या 0.03 फीसदी गिरकर 24,141.30 पर बंद हुआ था। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

क्रूड सुधार सकता है बाजार का मूड

क्रूड आज भारतीय बाजारों का मूड सुधार सकता है। यह दो फीसदी गिरकर 72 डॉलर के नीचे दिख रहा है। हालांकि FIIs की कैश में बिकवाली कायम है। लेकिन F&O में न्यूट्रल रुख देखने को मिला है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट दिख रहा है। लेकिन डाओ जोंस और S&P 500 इंडेक्स कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे।

कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए अमेरिकी बाजार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें