Credit Cards

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : अमेरिका में उम्मीद से भी ज्यादा नरम महंगाई के आंकड़ों और नौकरियों में गिरावट के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती का रास्ता साफ होने के बाद एशिया भी ग्लोबल इक्विटी रैली में शामिल हो गया है। गिफ्ट NIFTY 78.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है

अपडेटेड Sep 12, 2025 पर 9:07 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : डॉलर इंडेक्स 98 के स्तर के नीचे कायम है। IEA के बयान से कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट का भाव 67 डॉलर के नीचे फिसला है जबकि WTI में भी $63 के नीचे कारोबार कर रहा है

Market views : भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत हैं। FIIs की कैश में बिकवाली देखने को मिली है। लेकिन इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग हुई है। गिफ्ट निफ्टी करीब 90 प्वाइंट ऊपर कारोबार कर रहा है। एशिया भी मजबूत दिख रहा है। उधर कल अमेरिका के सभी इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचेरिटेल महंगाई बढ़ने के बाद फेड के ब्याज दरें घटाने की उम्मीद ने बाजार में जोश भरा है।

19% प्रीमियम पर इंफोसिस का बायबैक


इंफोसिस ने 19 फसदी प्रीमियम के साथ 1800 रुपये प्रति शेयर पर शेयर बायबैक का एलान किया है। कंपनी बायबैक पर 18000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कंपनी टेंडर रूट से 10 करोड़ शेयर वापस खरीदेगी। यह कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा बायबैक है।

लोढा का 30,000 करोड़ रुपए का करार

LODHA DEVELOPERS ने महाराष्ट्र सरकार से 30000 करोड़ का करार किया है। कंपनी ने ग्रीन इंटिग्रेटेड डेटा सेंटर पार्क बनाने के लिए MOU किया है।

रिटेल महंगाई के आंकड़े आज

अगस्त के रिटेल महंगाई के आंकड़े आज आएंगे। CNBC-TV18 के अनुमान के मुताबिक रिटेल महंगाई 1.55 परसेंट से बढ़कर 2.2 परसेंट हो सकती है।

SEBI की आज अहम बोर्ड बैठक

मार्केट रेगुलेटर सेबी की आज अहम बोर्ड बैठक होने वाली है। इसमें बड़े IPO में कम हिस्सेदारी बेचने पर छूट मिल सकती है। साथ ही लंबी अवधि के वायदा कॉन्ट्रैक्ट पर भी चर्चा हो सकती है।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 25,186.50 के आसपास बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जो आज के दिन के लिए अच्छा संकेत है।

एशियाई बाजारों में तेजी

अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा महंगाई के आंकड़ों और नौकरियों में गिरावट के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती का रास्ता साफ होने के बाद एशिया भी ग्लोबल इक्विटी रैली में शामिल हो गया है। गिफ्ट NIFTY 78.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 44,722.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.17 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.72 फीसदी चढ़कर 25,398.17 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.55 फीसदी की बढ़त के साथ 26,490.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.16 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 3,884.89 के स्तर पर दिख रहा है।

अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी

कल तीनों इंडेक्स रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुए। महंगाई बढ़ने के बाद भी रिकॉर्ड तेजी दिखी। डाओ जोंस 46000 के ऊपर बंद हुआ। S&P500 इंडेक्स 2025 में 23वीं बार रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ । नैस्डेक 22000 के स्तर के ऊपर बंद हुआ । अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, यूनाइटेडहेल्थ ने दिया डाओ को सहारा दिया। 17 सितंबर को फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। बाजार में 93% लोगों को 0.25% कटौती की उम्मीद है।

यूरोप में ब्याज दरों में बदलाव नहीं

ECB ने नहीं किया ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। ECB ने दरें 2.15% पर बरकरार रखा। 2% महंगाई दर के लिए दरें घटाना जरूरी नहीं है बाजार को अक्टूबर में भी दरें घटने की उम्मीद नहीं है। इस बीच यूरोपीय शेयरों में गुरुवार को तेजी रही। यहां डिफेंस सेक्टर के शेयरों में उछला देखने को मिली। पैन-यूरोपियन स्टॉक्स 600 सूचकांक 0.51% बढ़कर 555.13 अंक पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स 98 के स्तर के नीचे कायम

डॉलर इंडेक्स 98 के स्तर के नीचे कायम है। IEA के बयान से कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट का भाव 67 डॉलर के नीचे फिसला है जबकि WTI में भी $63 के नीचे कारोबार कर रहा है। IEA ने कहा कि अगले साल सप्लाई मांग से ज्यादा रह सकती है। वहीं EIA के मुताबिक ग्लोबल बाजारों में क्रूड की सप्लाई पहले से ज्यादा है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 11 सितंबर को 3472 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 4045 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

 

Market trend : कुछ ही ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी छू सकता है 25500 का लेवल, 25000 पर तत्काल सपोर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।