Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market today : गिफ्ट निफ्टी में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। यह 4 अंक यानी 0.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,339.50 के आसपास दिख रहा है। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। हालांकि साप्ताहिक आधार पर इनमें गिरावट दर्ज की गई थी

अपडेटेड Aug 13, 2024 पर 9:09 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Cues : मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एलएमई कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कॉपर और निकेल में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। लेड में 0.47 फीसदी और जिंक में 0.24 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही थी

Stock market : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी के 13 अगस्त को सपाट खुलने की संभावना दिख रही है। गिफ्टी निफ्टी सपाट चाल के साथ 24,334 के करीब कारोबार कर रहा है। भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 12 अगस्त को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,350 से नीचे चला गया। अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च ने पूंजी बाजार नियामक सेबी के अध्यक्ष के खिलाफ आरोप लगाए, इसका बाजार पर कोई असर नहीं हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 56.99 अंक या 0.07 फीसदी गिरकर 79,648.92 पर था, और निफ्टी 20.50 अंक या 0.08 फीसदी गिरकर 24,347 पर बंद हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी


गिफ्ट निफ्टी में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। यह 4 अंक यानी 0.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,339.50 के आसपास दिख रहा है। आज यह 22,555.50 के स्तर पर खुला था। वहीं, कल यह 24,343.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजार

मंगलवार की सुबह के कारोबार में जापान के प्रमुख सूचकांकों में 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखने को मिल रही थी। बेंचमार्क निक्केई 225 में 2.57 प्रतिशत की बढ़त दिख रही थी और यह 2 अगस्त के बाद पहली बार 36,000 के स्तर को पार कर गया था। इसके बाद टॉपिक्स में भी 2.15 की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.91 फीसदी की तेजी नजर आ रही थी। हालांकि हैंग सेंग में 0.06 फीसदी की कमजोरी पर कारोबार हो रहा था। ताइवान का बाजार 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में था। कोस्पी में भी 0.12 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही थी। शांघाई कंपोजिट 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में था।

अमेरिकी बाजार

वॉल स्ट्रीट में सोमवार को मिली-जुली बंदी हुई थी। निवेशकों की नजर इस सप्ताह आने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों, खास तौर पर उपभोक्ता कीमतों, का इंतजार कर रहे थे, ताकि फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के लिए संभावनाओं का अंदाजा लगाया जा सके। कल एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.23 अंक बढ़कर 5,344.39 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 35.31 अंक या 0.21 फीसदी बढ़कर 16,780.61 पर पहुंच गया। डाव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 140.53 अंक या 0.36 फीसदी गिरकर 39,357.01 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड

यू.एस. बॉन्ड यील्ड में बढ़त देखने को मिली है। यू.एस. 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 24 आधार अंक बढ़कर 3.91 पर पहुंच है। जबकि यू.एस. 2-ईयर बॉन्ड यील्ड 10 बीपीएस बढ़कर 4.02 फीसदी पर पहुंच गई है।

डॉलर इंडेक्स सपाट

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर इंडेक्स प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले सपाट कारोबार कर रहा था। फिलहाल ये 103.14 के स्तर पर दिख रहा है।

एशियाई करेंसीज की चाल

एशियाई करेंसीज में फिलीपीन पेसो और ताइवान डॉलर को छोड़कर, दूसरी सभी करेंसी मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लाल निशान में कारोबार कर रही थीं। इंडोनेशियाई रुपिया में 0.188 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। दक्षिण कोरियाई वोन 0.040 फीसदी कमजोर नजर आ रहा है। जापानी येन 0.061 फीसदी कमजोर है। हालांकि, फिलीपींस पेसो 0.089 फीसदी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि थाई बहत में 0.009 फीसदी और चीन की रेनमिनबी 0.089 में फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं, सिंगापुर का डॉलर 0.008 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है। ताइवान डॉलर 0.006 फीसदी और मलेशियाई रिंगित 0.067 फीसदी की तेजी दिखा रहे हैं।

सोने में गिरावट

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने में 0.14 फीसदी और चांदी में 0.31 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है।

कच्ते तेल में नरमी

मंगलवार को तेल की कीमतों में गिरावट आई है जिससे पांच दिनों से जारी बढ़त थम गई है। बाजार में मांग से जुड़ाई चिंताएं फिर से हावी हो गई हैं। जिसके बाद ओपेक ने सोमवार को चीन में कमजोर उम्मीदों के कारण 2024 में मांग में बढ़त के अपने पूर्वानुमान में कटौती की है। WTI क्रूड में 0.64 और ब्रेंट क्रूड में 0.61 फीसदी की कमजोरी दिख रही है।

Trade setup for today : जब तक निफ्टी 24,400 से ऊपर बंद होकर टिकता नहीं, तब तक कंसोलीडेशन जारी रहने की उम्मीद

एलएमई कमोडिटीज में तेजी

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एलएमई कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कॉपर और निकेल में 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। लेड में 0.47 फीसदी और जिंक में 0.24 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही थी। जबकि एल्युमीनियम की कीमतों में 0.17 फीसदी की तेजी दिख रही थी। वहीं, कॉपर में 1.80 फीसदी और निकेल में 1.27 फीसदी की तेजी पर कारोबार हो रहा था।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 12 अगस्त को 4680 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 4477 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।