Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार होता दिख रहा है। निक्केई में 0.78 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। GIFT निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जो दिन की अच्छी शुरुआत होने का संकेत है

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 9:30 AM
Story continues below Advertisement
Market Cues: वॉल स्ट्रीट के तीनों बड़े इंडेक्स शुक्रवार को गिरकर बंद हुए थे। जिसमें एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने दो सप्ताह में अपनी सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट दर्ज की थी

Stock market : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में 18 नवंबर को अच्छी शुरुआत देखने को मिल सकती है। आज सुबह कुछ समय पहले गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ 23,529 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। उधर भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों में 14 नवंबर को लगातार छठे कारोबारी सत्र में कमजोरी देखने को मिली थी। FMCG, PSU बैंक, तेल और गैस के शेयरों में बिकवाली के बीच निफ्टी 23,550 से नीचे बंद हुआ था। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 110.64 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 77,580.31 पर और निफ्टी 26.35 अंक या 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 23,532.70 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

हीरो मोटो के नतीजे अनुमान के पास


दूसरी तिमाही में हीरो मोटो के नतीजे अनुमान के पास रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में 14 तो आय में करीब 11 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। मार्जिन भी उम्मीद के मुताबिक रहा है। रुरल सेक्टर में अच्छे डिमांड के चलते फेस्टिव सीजन में कंपनी ने रिकॉर्ड गाड़ियां बेचीं हैं। आगे के लिए कंपनी ने 14 से 16 फीसदी मार्जिन बरकरार रखने का भरोसा दिया है।

अनुमान से कम रहे ग्रासिम के नतीजे

दूसरी तिमाही में ग्रासिम के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। कंपनी के प्रॉफिट में 9 परसेंट की गिरावट देखने को मिली है। मार्जिन पर भी तगड़ी मार पड़ी है। इसमें करीब 5 परसेंट की कमी आई है। हालांकि आय 18 परसेंट से ज्यादा बढ़ी है। FY25 के अंत तक मैनेजमेंट को पेंट इंडस्ट्री में हाई सिंगल डिजिट मार्केट शेयर की उम्मीद है।

घाटे से मुनाफे में आई ग्लेनमार्क फार्मा, क्रॉम्पटन और मुथूट के अच्छे नतीजे

दूसरी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा घाटे से मुनाफे में आई है। मार्जिन में भी 3% से ज्यादा सुधार दिखा है। वहीं Crompton Greaves का प्रॉफिट 29% बढ़ा है। मार्जिन में भी बढ़त दिखी है। साथ ही, मुथूट फाइनेंस की ब्याज से कमाई में 35% का उछाल देखने को मिला है। गोल्ड AUM 28% बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहा है।

सिटी गैस कंपनियों को गैस सप्लाई घटी

GAIL ने सिटी गैस कंपनियों के लिए गैस सप्लाई फिर घटा दी है। 16 नवंबर से ही अदाणी टोटाल को 13% तो IGL को 20% कम गैस मिल रही है। दोनों कंपनियों ने कहा है कि इससे मुनाफे पर असर पड़ेगा। वहीं जैफरीज ने MGL और IGL रेटिंग डाउनग्रेड करके Underperform कर दी है। इनके लिए टारगेट भी घटा दिए गए हैं।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जो दिन की अच्छी शुरुआत होने का संकेत है। निफ्टी फ्यूचर्स 23,489.5 के आसपास दिख रहा है। वहीं, गिफ्ट-निफ्टी 82 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 23,529 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार होता दिख रहा है। निक्केई में 0.78 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.06 फीसदी की मामूली बढ़त है। हैंगसेंग में 1.52 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान का बाजार 0.87 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। कोस्पी में 2.16 फीसदी की तेजी है। शांघाई कंपोजिट भी 1.24 की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार

वॉल स्ट्रीट के तीनों बड़े इंडेक्स शुक्रवार को गिरकर बंद हुए थे। जिसमें एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने दो सप्ताह में अपनी सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट दर्ज की थी। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 305.87 अंक या 0.70% गिरकर 43,444.99 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स 78.55 अंक या 1.32% गिरकर 5,870.62 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 427.53 अंक या 2.24% गिरकर 18,680.12 पर बंद हुआ था।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 18 बेसिस प्वाइंट घटकर 4.43% पर गया है। वहीं, अमेरिका में 2-ईयर बांड ईल्ड 20 बेसिस प्वाइंट घटकर 4.29 फीसदी पर आ गया है।

डॉलर इंडेक्स सपाट

डॉलर में आज तेजी जारी रहने की संभावना थी, क्योंकि हाई ट्रेजरी यील्ड तथा अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती के प्रति अधिक संयमित नजरिए ने डॉलर के अकर्षण को बढ़ाया है। हालांकि हस्तक्षेप के डर के कारण येन के मुकाबले इसमें गिरावट आई है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 106.66 के स्तर पर दिख रहा है।

Trade setup for today : 200-Day EMA से नीचे गिरने पर 23200 तक टूट सकता है निफ्टी, इन आंकड़ों पर रहे नजर

फंड फ्लो एक्शन

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 14 नवंबर को 1,849 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,481 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की इक्विटी खरीदी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।