Market Today: गिफ्ट निफ्टी से जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं उससे लगता है कि भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स आज सपाट या हल्की बढ़त के साथ खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। पिछले सत्र में शानदार रिकवरी दिखाने के बाद सोमवार (21 अक्टूबर) को ऑटो को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली के कारण बाजार दबाव में रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 73.48 अंक या 0.09 फीसदी गिरकर 81,151.27 पर और निफ्टी 72.90 अंक या 0.29 फीसदी गिरकर 24,781.10 पर बंद हुआ।
