Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today - चौथी तिमाही में टाइटन ने अनुमान से कहीं अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 11 फीसदी तो रेवेन्यू 20 फीसदी बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। कंपनी ने अजय चावला को अगले साल एक जनवरी से MD नियुक्त करने का एलान किया है

अपडेटेड May 09, 2025 पर 9:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market : भारत और पाकिस्तान की जंग के बीच गिफ्ट निफ्टी में 200 प्वाइंट से ज्यादा का दबाव देखने को मिल रहा है। FIIs की कल 16वें दिन भी खरीदारी जारी रही

Stock market : भारतीय बाजारों की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। फिलहाल निफ्टी 169.85 अंक यानी 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 24,080.05 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो 8 मई को भारतीय शेयर इंडेक्स कमजोर होकर बंद हुए थे। निवेशक भारतीय सेना द्वारा लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित नजर आए।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के हेड की तरफ से महंगाई और श्रम बाजार जोखिमों के बारे में आए बयान ने भी निवेशकों की भावनाओं पर असर डाला। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 411.97 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 80,334.81 पर और निफ्टी 140.60 अंक या 0.58 प्रतिशत गिरकर 24,273.80 पर बंद हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


टाइटन के अनुमान से अच्छे नतीजे

चौथी तिमाही में टाइटन ने अनुमान से कहीं अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 11 फीसदी तो रेवेन्यू 20 फीसदी बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। कंपनी ने अजय चावला को अगले साल एक जनवरी से MD नियुक्त करने का एलान किया है। मौजूदा चेयरमैन CK वेंकटरमन 31 दिसंबर को रिटायर होंगे।

ब्रिटानिया के अनुमान से अच्छे नतीजे, पिडिलाइट का मुनाफा 40 फीसदी बढ़ा

चौथी तिमाही में ब्रिटानिया के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 4 फीसदी तो रेवेन्यू 9 फीसदी बढ़ा है। मार्जिन में हल्का दबाव है लेकिन यह उम्मीद से बेहतर है। वहीं पिडिलाइट का प्रॉफिट 40 फीसदी बढ़ा है, मार्जिन में भी सुधार दिखा है।

L&T के अच्छे नतीजे

L&T ने चौथी तिमाही के अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 25 फीसदी तो रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़ा है। कंपनी के मार्जिन में भी सुधार दिखा है। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी के रेवेन्यू में 16 फीसदी और ऑर्डर फ्लो में 10 फीसदी ग्रोथ का गाइ़डेंस दिया गया है।

गिफ्ट निफ्टी में दबाव, अमेरिका-ब्रिटेन की ट्रेड डील हुई

भारत और पाकिस्तान की जंग के बीच गिफ्ट निफ्टी में 200 प्वाइंट से ज्यादा का दबाव देखने को मिल रहा है। FIIs की कल 16वें दिन भी खरीदारी जारी रही। एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं ब्रिटेन के साथ ट्रेड डील से अमेरिकी बाजारों में जोरदार उछाल आया है। नैस्डैक एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा है।

भारत के ताबड़तोड़ हमलों से पाकिस्तान में हाहाकार

भारत के ताबड़तोड़ हमलों से पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है। सियालकोट, लाहौर और कराची में ड्रोन और मिसाइल हमलों से हड़कंप देखने को मिल रहा है। भारत ने पाकिस्तान के 3 लड़ाकू विमानों को मार गिराया। एक F-16 और दो JF17 लड़ाकू विमान नेस्तनाबूत कर दिए गए हैं।

रक्षा मंत्री की आज तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक

भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के आगे पाकिस्‍तान पस्त हो गया है। जम्मू, पठानकोट, और जैसलमेर समेत 11 जगहों में पाकिस्तान के हमले नाकाम कर दिए गए हैं। 45 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए गए हैं। रक्षा मंत्री आज तीनों सेना प्रमुखों के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में CDS भी मौजूद रहेंगे। साढ़े नौ बजे वित्त मंत्रालय में अहम बैठक होगी।

Trade setup for today : निफ्टी का ओवरऑल ट्रेंड कमजोर, 24000-23850 की और बढ़ सकती है गिरावट

अमेरिका की पाकिस्तान को दो टूक जवाब

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी.वैंस का बड़ा बयान आया है। अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच हस्तक्षेप से इनकार कर दिया है। इधर भारत ने पाकिस्तान की आर्थिक नाकेबंदी शुरू कर दी है। IMF से पाकिस्तान को लोन ना देने की अपील की गई है। पाकिस्तान को FATF की ग्रे लिस्ट में डालने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

विदेशी निवेश

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 8 मई को लगातार 16वें सत्र में अपनी खरीदारी जारी रखी और उन्होंने 2,007 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 596 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।