Market Today : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 25 अक्टूबर को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, 24 अक्टूबर को पूरे सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में नरमी रही और यह सपाट बंद हुआ था। जहां FMCG और IT शेयरों ने निफ्टी पर दबाव बनाया वहीं फाइनेंशियल शेयरों ने बाजार को कुछ सपोर्ट दिया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 16.82 अंक या 0.02 फीसदी गिरकर 80,065.16 पर और निफ्टी 36.10 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 24,399.40 पर बंद हुआ था।
