Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : आज TCS नतीजों से Q2 EARNING SEASON शुरू होगा। CNBC-आवाज़ पोल के मुताबिक कंपनी की आय आधे परसेंट से ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं, मार्जिन फ्लैट रह सकते हैं। AI और कर्मचारियों की छंटनी को लेकर मैनेजमेंट की कमेंट्री पर नजर रहेगी। टाटा एलेक्सी के नतीजों का भी इंतजार रहेगा

अपडेटेड Oct 09, 2025 पर 9:44 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : मुंबई में आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री KEIR STARMER, PM मोदी से मिलेंगे। इस मुलाकात में व्यापार,फीनेटक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी

Market view : बाजार के लिए बड़ा जियोपॉलिटिकल अपडेट आया है। इजरायल और हमास के बीच शांति समझौता हो गया है। दोनों ने शांति योजन के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए हैं। US प्रेसिडेंट ट्रंप ने दावा किया है कि हमास सभी बंधकों की रिहाई करेगा। साथ ही इजरायल अपने सैनिकों को वापस बुलाएगा।

आज भारतीय बाजारों के लिए बेहतर संकेत हैं। FIIs की कैश में दूसरे दिन भी खरीदारी दिखी है। शॉर्ट पोजिशन थोड़ी और कम की गई है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट है। एशियाई बाजारों में मजबूती है। उधर अमेरिका में नैस्डेक और S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई बंद हुए। साथ ही सोना और चांदी भी नए शिखर पर पहुंच गए हैं।

TCS नतीजों के साथ आज रिजल्ट सीजन का आगाज, टाटा एलेक्सी के नतीजे भी आज


आज TCS नतीजों से Q2 EARNING SEASON शुरू होगा। CNBC-आवाज़ पोल के मुताबिक कंपनी की आय आधे परसेंट से ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं, मार्जिन फ्लैट रह सकते हैं। AI और कर्मचारियों की छंटनी को लेकर मैनेजमेंट की कमेंट्री पर नजर रहेगी। टाटा एलेक्सी के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

Q2 में प्रेस्टीज की सेल्स 50% बढ़ी, CONCOR का वॉल्यूम 10% से ज्यादा बढ़ा

दूसरी तिमाही में प्रेस्टीज एस्टेट के सेल्स 50% तो कलेक्शन 55% बढ़ा है। औसत रियलाइजेशन 8% बढ़कर 14,906 रुपये प्रति sqft रहा है। वहीं CONCOR का वॉल्यूम 10% से ज्यादा बढ़कर 14 लाख TEU पहुंच गया है। साथ ही एक्सपोर्ट, इंपोर्ट वॉल्यूम में करीब 9% की बढ़त हुई है।

PM मोदी और ब्रिब्रिटेन टेन के PM की मुलाकात आज

मुंबई में आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री KEIR STARMER, PM मोदी से मिलेंगे। इस मुलाकात में व्यापार,फीनेटक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। सुबह साढ़े 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने दूसरे दिन 8 अक्टूबर को अपनी खरीदारी बढ़ा दी और 81 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 329 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे।

 

फोर्ब्स की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी पहले नंबर पर बरकरार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।