Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : बुधवार को डॉलर काफी हद तक स्थिर नजर आ रहा है।सुरक्षित निवेश की मांग से मिली बढ़त फीकी पड़ गई है। पश्चिम एशिया में युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद से ग्लोबल बाजारों में शानदार तेजी आई है। गिफ्ट निफ्टी में 450 प्वाइंट का उछाल देखने को मिला है। एशिया में भी जोरदार तेजी है

अपडेटेड Apr 01, 2026 पर 7:55 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market : एशियाई मुद्राओं में,इंडोनेशियाई रुपिया और जापानी येन को छोड़कर बाकी सभी मुद्राएं बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं

Market news : ईरान के खिलाफ युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान आया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका दो-तीन हफ्ते में ईरान छोड़ देगा। युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते की जरुरत नहीं है। तनाव घटने से तेल की कीमतें नीचे आएंगी। इधर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी कहा है कि सुरक्षा गारंटी मिले तो युद्ध खत्म करने को तैयार हैं। कल ईरान युद्ध पर ट्रंप देश के नाम संबोधन करेंगे।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू


30 मार्च को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में लगातार दूसरे सेशन में गिरावट जारी रही। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा बैंकों की डॉलर पोज़िशन्स पर लिमिट्स को सख़्त किए जाने के बाद,बैंकिंग स्टॉक्स की अगुवाई में हुई बड़े पैमाने पर बिकवाली के चलते Nifty 22,350 के स्तर से नीचे बंद हुआ। बाज़ार बंद होने पर, Sensex 1,635.67 अंक या 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,947.55 पर और Nifty 488.20 अंक या 2.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,331.40 पर बंद हुआ था। मार्च महीने में Nifty 50 इंडेक्स में 11 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद से इसकी सबसे बड़ी मासिक गिरावट है।

ग्लोबल बाजारों में जोरदार तेजी, गिफ्ट निफ्टी 500 प्वाइंट उछला

पश्चिम एशिया में युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद से ग्लोबल बाजारों में शानदार तेजी आई है। गिफ्ट निफ्टी में 450 प्वाइंट का उछाल देखने को मिला है। एशिया में भी जोरदार तेजी है। डाओ फ्यूचर्स में भी बढ़त दिख रही है। कल US INDICES में भी जोरदार उछाल आया था। नैस्डैक सबसे ज्यादा करीब 4% उछला था। डाओ जोंस और S&P में भी जोरदार तेजी दिखी थी।

क्रूड में नरमी,$105 नीचे फिसला ब्रेंट

अमेरिका और ईरान की जंग खत्म होने की उम्मीद से क्रूड में नरमी आई है। ब्रेंट का भाव 105 डॉलर के नीचे फिसला है। वहीं डॉलर और बॉन्ड यील्ड में कमजोरी से सोने चांदी में तेजी लौटी है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4700 डॉलर के पार दिख रहा है।

Market cues : मंदड़ियो में कुछ थकान के संकेत, 22500–22700 की और वापसी कर सकता है निफ्टी

इंडिगो ने विलियम वॉल्स को बनाया नया CEO

इंटरग्लोबल एविएशन ने ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व चीफ WILLIAM WALSH को नया CEO नियुक्त किया है। तीन अगस्त से WILLIAM WALSH पद संभाल सकते हैं।

मार्जिन फंडिंग का नया नियम टला

RBI के फैसले से ब्रोकर्स को राहत मिली है। RBI ने मार्जिन फंडिंग से जुड़ा नया नियम 1 जुलाई तक टाल दिया है। बैंक,ब्रोकर्स और इंडस्ट्री ने समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी। ब्रोकर्स अब 1 जुलाई तक 50% मार्जिन के जरिए बैंक गारंटी का इस्तेमाल जारी रख सकेंगे। पहले नया नियम आज से लागू होना था।

मैन्युफैक्चरिंग का दम,फरवरी IIP@ 5.2%

इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। फरवरी में IIP ग्रोथ 5.1% से बढ़कर 5.2% पर रही है। मैन्युफैक्चरिंग,कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में बढ़त दिखी है।

डॉलर इंडेक्स

बुधवार को डॉलर काफी हद तक स्थिर नजर आ रहा है।सुरक्षित निवेश की मांग से मिली बढ़त फीकी पड़ गई है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध कुछ ही हफ़्तों में खत्म हो सकता है। हालांकि इस संघर्ष को लेकर मिले विरोधाभासी संकेतों ने निवेशकों को असमंजस में रखा है। फिलहाल US डॉलर इंडेक्स 99.73 पर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

10-वर्षीय U.S. ट्रेजरी और 2-वर्षीय U.S. ट्रेजरी पर यील्ड 2 बेसिस प्वाइंट की गिरावट के साथ क्रमशः 4.29% और 3.77% पर आ गई है।

एशियन करेंसी

एशियाई मुद्राओं में,इंडोनेशियाई रुपिया और जापानी येन को छोड़कर बाकी सभी मुद्राएं बढ़त के साथ कारोबार कर रही है। इनमें फिलीपीन पेसो सबसे आगे है। जिसके बाद मलेशियाई रिंगिट,सिंगापुर डॉलर,थाई बहत और चीनी रेनमिनबी का नंबर है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 30 मार्च को 11,163 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और पूरे मार्च महीने में वे शुद्ध विक्रेता बने रहे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 14,894 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर इस निकासी की भरपाई कर दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।