Market news : ईरान के खिलाफ युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान आया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका दो-तीन हफ्ते में ईरान छोड़ देगा। युद्ध खत्म करने के लिए किसी समझौते की जरुरत नहीं है। तनाव घटने से तेल की कीमतें नीचे आएंगी। इधर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने भी कहा है कि सुरक्षा गारंटी मिले तो युद्ध खत्म करने को तैयार हैं। कल ईरान युद्ध पर ट्रंप देश के नाम संबोधन करेंगे।
