Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: निफ्टी को 21,272 पर तत्काल सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 21,222 और 21,141 के स्तर पर, अगले सपोर्ट दिख रहे है। इसे ऊपर की तरफ 21,372 पर तत्काल रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है, इसके बाद 21,484 और 21,565 के स्तर पर अगले रजिस्टेंस हो सकते हैं

अपडेटेड Apr 03, 2024 पर 9:18 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : एनएसई ने हिंदुस्तान कॉपर को 3 अप्रैल के लिए एफएंडओ प्रतिबंध सूची में जोड़ा है

Stock Market:बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्सों के 3 अप्रैल को गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी करीब 150 अंकों की गिरावट के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहा है। उधर बाजार की तीन दिन की तेजी का सिलसिला 2 अप्रैल को मामूली गिरावट के साथ टूट गया। सेंसेक्स कल 110.64 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 73,903.91 पर और निफ्टी 8.70 अंक या 0.04 फीसदी टूटकर 22,453.30 पर बंद हुआ था।

पिवट प्वाइंट कैल्कुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 21,272 पर तत्काल सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 21,222 और 21,141 के स्तर पर, अगले सपोर्ट दिख रहे है। इसे ऊपर की तरफ 21,372 पर तत्काल रजिस्टेंस देखने को मिल सकता है, इसके बाद 21,484 और 21,565 के स्तर पर अगले रजिस्टेंस हो सकते हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


तैश में कच्चा तेल

क्रूड 6 महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गया है। ब्रेंट का भाव 89 डॉलर के पार चला गया है। वहीं, WTI में 85 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। सप्लाई में गिरावट की आशंका से इसके दाम चढ़े हैं। मिडिल ईस्ट संकट से कीमतों को सपोर्ट मिला है। 2024 की शुरुआत से क्रूड के दाम 16 फीसदी तक चढ़े हैं। आज OPEC+ देशों बैठक होगी। इस बैठक में उत्पादन में कटौती का फैसला संभव है।

नए शिखर पर सोना

इंटरनेशनल मार्केट में सोना नई ऊंचाई पर दिख रहा है। COMEX पर इसका भाव 2288 डॉलर के भी पार निकल गया है। COMEX पर चांदी भी 26 डॉलर के पार निकल गई है। चांदी को जियो पॉलिटिकल संकट से सपोर्ट मिल रहा है। सेंट्रल बैंकों की खरीदारी से भी इसके दाम चढ़ रहे हैं।

गिफ्टी निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी के रुझान 150 अंक या 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ भारत में ब्रॉडर इंडेक्स के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहे हैं। निफ्टी वायदा 22,465.50 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार

मंगलवार को अमेरिकी शेयरों में गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने संभावना जताई कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती में देरी कर सकता है। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 396.61 अंक या 1 प्रतिशत गिरकर 39,170.24 पर आ गया। एसएंडपी 500 37.96 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 5,205.81 पर और नैस्डैक कंपोजिट 156.38 अंक या 0.95 प्रतिशत गिरकर 16,240.45 पर आ गया।

Global market: ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत, एशियाई बाजार 1.25 फीसदी तक फिसले, गिफ्टी निफ्टी 150 अंक टूटा

एशियाई बाजारों में कमजोरी

आज एशियाई बाजारों में भारी गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 148 अंकों की गिरावट के साथ 22,460 पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 410.33 अंक यानी करीब 1.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 39,428.58 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 19.95 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 104.47 अंक यानी 0.51 फीसदी की कमजोरी के साथ 20,350.67 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 169.90 अंक यानी 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ 16,748.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.55 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 16.72 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 3,058.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

FII और DII आंकड़े

2 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1622.69 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,952.72 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

एनएसई ने हिंदुस्तान कॉपर को 3 अप्रैल के लिए एफएंडओ प्रतिबंध सूची में जोड़ा है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।