Stock Market:बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्सों के 3 अप्रैल को गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी करीब 150 अंकों की गिरावट के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए कमजोर शुरुआत के संकेत दे रहा है। उधर बाजार की तीन दिन की तेजी का सिलसिला 2 अप्रैल को मामूली गिरावट के साथ टूट गया। सेंसेक्स कल 110.64 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 73,903.91 पर और निफ्टी 8.70 अंक या 0.04 फीसदी टूटकर 22,453.30 पर बंद हुआ था।
