Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : एशियाई शेयर बाज़ारों में चौतरफा तेजी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी 25.50 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 23,906 के आसपास कारोबार कर रहा है। गुरुवार को अमेरिकी शेयरों में बढ़त देखने को मिली। US डॉलर इंडेक्स 0.1% बढ़कर 98.91 पर पहुंच गया है
Stock market news : गोदरेज प्रॉपर्टीज के Q4 अपडेट अच्छे रहे हैं। कंपनी का कलेक्शन 14% बढ़कर 4631 करोड़ रुपए रहा है। FY26 में रिकॉर्ड बुकिंग वैल्यू और वॉल्यूम ग्रोथ देखने को मिली है
Market news : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क BSE सेंसेक्स और Nifty 50 में 10 अप्रैल को मज़बूत शुरुआत देखने को मिल सकती है। GIFT Nifty बढ़त के साथ 23,918.50 के स्तर के आसपास ट्रेड कर रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता पर पटरी पर लौटने से ग्लोबल बाजारों का मूड भी सुधरा है। FIIs की कैश में बिकवाली भी 27 दिनों में सबसे कम रही है। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में भी निचले स्तरों से शानदार रिकवरी दिखी थी। नैस्डैक में करीब एक फीसदी की तेजी आई थी। ये सब भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत हैं।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
पिछले सेशन में ज़बरदस्त उछाल के बाद,9 अप्रैल को भारतीय इक्विटी बाज़ार दबाव में आ गए थे। फ़ाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली के चलते Nifty 23,700 के स्तर से नीचे गिर गया और लगातार पांच दिनों से जारी बढ़त का सिलसिला टूट गया। बाज़ार बंद होने पर, Sensex 931.25 अंक या 1.20 प्रतिशत गिरकर 76,631.65 पर और Nifty 222.25 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 23,775.10 पर बंद हुआ था।
गिफ्ट निफ्टी
सुबह 08:10 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 25.50 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 23,906 के आसपास कारोबार कर रहा था। ये सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छा संकेत है।
एशियाई बाजार
एशियाई शेयर बाज़ारों में चौतरफा तेजी देखने को मिल रही है। गिफ्ट निफ्टी 25.50 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 23,906 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं,जापान के निक्केई में 1.59 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स भी 0.16 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। हैंग सेंग में 0.98 फीसदी और ताइवानी बाजार में 0.92 फीसदी की तेजी दिख रही है। कोस्पी 2.07 फीसदी भाग गया है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.85 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है।
अमेरिकी बाजार
गुरुवार को अमेरिकी शेयरों में बढ़त देखने को मिली। मध्य-पूर्व में छह हफ़्तों से चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए चल रही बातचीत से अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष-विराम को लेकर चिंताएं कम करने में मदद मिली है। इसका असर बाजार पर भी दिखा। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 275.88 अंक या 0.58% बढ़कर 48,185.80 पर पहुंच गया। S&P 500 में 41.85 अंक या 0.62% की बढ़त हुई और यह 6,824.66 पर बंद हुआ। जबकि, नैस्डैक कंपोजिट 187.42 अंक या 0.83% बढ़कर 22,822.42 पर पहुंच गया।
डॉलर इंडेक्स
US डॉलर इंडेक्स, गुरुवार को जारी आंकड़ों के बाद 0.1% बढ़कर 98.91 पर पहुंच गया। इन आंकड़ों से पता चला कि साप्ताहिक बेरोज़गारी के दावे 16,000 बढ़कर 219,000 पर रहे हैं। जबकि जारी दावे 38,000 घटकर 1.794 मिलियन रह गए हैं, जो मई 2024 के बाद से सबसे निचला स्तर है। फिलहाल US डॉलर इंडेक्स 98.91 पर दिख रहा है।
अमेरिका में 10-वर्षीय ट्रेजरी पर यील्ड 1 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 4.28% हो गई है। जबकि 2-वर्षीय U.S. ट्रेजरी 1 बेसिस प्वाइंट से ज़्यादा बढ़कर 3.78 पर पहुंच गई है।
एशियन करेंसी
शुक्रवार के शुरुआती सत्र में एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। इंडोनेशियाई रुपया,दक्षिण कोरियाई वॉन,जापानी येन,थाई बहत,सिंगापुर डॉलर और फिलीपीनी पेसो कमज़ोर पड़े हैं। वहीं, चीनी रेनमिनबी,मलेशियाई रिंगिट और ताइवान डॉलर में बढ़त देखने को मिल रही है।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
FIIs ने 9 अप्रैल को अपनी बिकवाली जारी रखी।उन्होंने ₹1,700 करोड़ से अधिक के शेयर बेचे,जबकि DIIs ने अपनी खरीदारी का सिलसिला बनाए रखा और ₹955 करोड़ के शेयर खरीदे।
US और ईरान की शांति वार्ता कल, लेबनान से बातचीत के लिए इजराइल तैयार
कल इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता होगी। US की तरफ से जेडी वेंस बातचीत की अगुवाई करेंगे। वहीं ईरान के प्रतिनिधिमंडल को पार्लियामेंट स्पीकर लीड करेंगे। इधर पीस टॉक के बीच ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज को लेकर ईरान समझौते का पालन नहीं कर रहा। उधर इजराइल ने भी कहा है कि लेबनान में कोई युद्धविराम नहीं होगा।
उम्मीद के मुताबिक TCS के Q4 नतीजे
TCS के Q4 नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। कॉन्सटैंट करेंसी आय 1.2% बढ़ी है। मार्जिन में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा हुआ है। 12 बिलियन डॉलर के नए कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं। लेकिन कंपनी के इतिहास में पहली बार किसी वित्तवर्ष में डॉलर में होने वाली कमाई में गिरावट से चिंता बढ़ी है।
आज से पूनावाला का QIP इश्यू खुला
पूनावाला फिनकॉर्प का 2500 करोड़ रुपये का QIP इश्यू आज से खुल रहा है। इसकी फ्लोर प्राइस 5% डिस्काउंट के साथ 390 रुपये के करीब तय की गई है। इसमें डिमांड बढ़ने पर इश्यू साइज बढ़ाने का भी विकल्प है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के अच्छे Q4 अपडेट
गोदरेज प्रॉपर्टीज के Q4 अपडेट अच्छे रहे हैं। कंपनी का कलेक्शन 14% बढ़कर 4631 करोड़ रुपए रहा है। FY26 में रिकॉर्ड बुकिंग वैल्यू और वॉल्यूम ग्रोथ देखने को मिली है। मुंबई में पूरे साल के दौरान 10000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बुकिंग हुई है।
CBI करेगी IDFC FIRST बैंक फ्रॉड की जांच
IDFC FIRST के हरियाणा की पंचकूला ब्रांच में हुए 590 करोड़ रुपये के फ्रॉड की जांच CBI करेगी। CBI ने फ्रॉड के मामले में FIR दर्ज कर ली है।