Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: 26 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,408.88 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,356.83 करोड़ रुपए की खरीदारी की

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2024 पर 9:18 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : एनएसई ने वोडाफोन आइडिया को 29 अप्रैल के लिए F&O प्रतिबंध सूची में बरकरार रखा है

Stock Market: बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 29 अप्रैल को बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी 71.50 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो 26 अप्रैल को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय इक्विटी इंडेक्स निचले स्तर पर बंद हुए थे। निफ्टी के 22,400 से नीचे गिरने के साथ ही पांच दिनों की बढ़त का सिलसिला टूट गया था। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 609.28 अंक या 0.82 फीसदी गिरकर 73,730.16 पर और निफ्टी 150.30 अंक या 0.67 फीसदी गिरकर 22,420 पर बंद हुआ था।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी 50 इंडेक्स को 22,441 के स्तर पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 22,620 और 22,710 के स्तरों पर अगले बड़े रजिस्टेंस हैं। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 22,386 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है इसके बाद 22,330 और 22,240 पर अगले बड़े सपोर्ट नजर आ रहे हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

ICICI बैंक के नतीजे अच्छे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें