Market trend : कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच,1 अगस्त को भारतीय इंडेक्स गिरावट के साथ खुले और निफ्टी 24700 के आसपास आ गया। आज सेंसेक्स 146.19 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,039.39 पर और निफ्टी 47.20 अंक या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,721.15 के आसपास खुला। फिलहाल लगभग 142 शेयरों में तेजी, 140 शेयरों में गिरावट और 22 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।
