Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today: विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 5 अगस्त को लगातार छह सत्रों से जारी अपनी खरीदारी का सिलसिला तोड़ दिया और 943 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बुधवार को ईरान के साथ शांति समझौते की दिशा में प्रगति के संकेतों के बीच डाओ जोन्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ

अपडेटेड Aug 06, 2026 पर 8:36 AM
Stock market news : ज्यादातर एशियाई करेंसीज में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बढ़त देखने को मिल रही है। इंडोनेशियाई रुपिया 0.524% की बढ़त के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली करेंसी है

Market news : GIFT निफ्टी से मिल रहे संकेतों को देखते हुए,6 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स की शुरुआत सुस्त रहने की उम्मीद दिख रही है। GIFT निफ्टी शुरुआती कारोबार में 24,643.50 के आसपास हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के बाद निफ्टी 24600 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। कारोबारी सेशन के अंत में सेंसेक्स 152.05 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 78,581.00 पर और निफ्टी 9.75 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 24,624.65 पर बंद हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

सुबह 07:55 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 63.50 अंक यानी 0.26 फीसदी की बढ़त के साथ 24,696.50 के स्तर पर दिख रहा था।

हॉर्मूज सप्लाई पर ईरान-ओमान में एग्रीमेंट

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज से कच्चे तेल की सप्लाई सुधर सकती है। ईरान और ओमान के बीच एग्रीमेंट हुआ है। फाइनल ड्राफ्ट जल्द जारी हो सकता है। ब्रेंट 80 डॉलर के नीचे कायम है। डील की खबर और अच्छे नतीजों के दम पर डाओ जोंस फिर रिकॉर्ड पर हाई पर पहुंच गया। वहीं, चिप शेयरों में बिकवाली से नैस्डेक में हल्की कमजोरी आई है।

बाजार के लिए मिले-जुले संकेत

सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए मिले-जुले संकेत है। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त दिख रही है। पांच दिनों की खरीदारी के बाद FIIs की कैश और वायदा मिलाकर करीब 1700 करोड़ की बिकवाली हुई है। उधर डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त है। लेकिन एशिया में दबाव है। निक्केई 2 तो कॉस्पी करीब 4% कमजोर दिख रहा है।

सोने और चांदी में जोरदार तेजी,रिकॉर्ड ऊंचाई पर कॉपर की कीमतें

अमेरिका में बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में नरमी से सोने और चांदी में जोरदार तेजी आई है। सोना और चांदी करीब पांच फीसदी चढ़कर दो महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। उधर कॉपर की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची हैं। साथ ही एल्यूमीनियम के भाव 6 हफ्ते की ऊंचाई पर आ गए हैं।

अरबिंदो फार्मा: नतीजे अच्छे,आय-मुनाफे में उछाल

अरबिंदो फार्मा के नतीजे पहली तिमाही में अनुमान से अच्छे रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में 25 फीसदी तो रेवेन्यू में 16 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। मार्जिन में भी 100 बेसिस प्वाइंट का सुधार आया है। वहीं बायोकॉन का मुनाफा चार गुना से ज्यादा बढ़ा है। इसका आय में 10% की ग्रोथ देखने को मिली है। मार्जिन फ्लैट रहा है। हालांकि सभी आंकड़े अनुमान से कम रहे हैं।

कमिंस इंडिया के Q1 नतीजे अनुमान से कमजोर, GE Vernova T&D का मुनाफा बढ़ा

कमिंस इंडिया के पहली तिमाही के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। इसका स्टैंडअलोन मुनाफा 8 फीसदी घटा है। मार्जिन में भी 350 bps का दबाव आया है। वहीं,GE Vernova T&D का प्रॉफिट 25 फीसदी बढ़ा है। रेवेन्यू में 38 फीसदी की ग्रोथ दिखी है। लेकिन मार्जिन में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं PB फिनटेक का प्रॉफिट 92% बढ़ा है। मार्जिन में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है।

अच्छे रहे Novelis के Q1 नतीजे

हिंडाल्को की सब्सिडियरी Novelis के पहली तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। खास मद के चलते मुनाफा 128% बढ़ा है। इसके नेट इनकम में 71% का उछाल देखने को मिला है। Adjusted EBITDA भी 24% बढ़ा है। कंपनी का न्यू यॉर्क स्थित Oswego प्लांट जून से फिर शुरू हो गया है।

वायदा के नतीजों की लंबी लिस्ट

आज निफ्टी कंपनी ट्रेंट के पहली तिमाही के नतीजे आएंगे। ट्रेंट का मुनाफा 20% बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार संभव है। साथ ही हीरो मोटो,ब्रिटानिया,ल्यूपिन समेत वायदा की 10 कंपनियों के नतीजों का इंतजार रहेगा। हीरो मोटो का प्रॉफिट 12% बढ़ सकता है। लेकिन मार्जिन पर दबाव दिख सकता है।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। जापान के निक्केई में 1.47 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि,स्ट्रेट टाइम्स में 0.88 फीसदी की तेजी दिख रही है। हैंग सेंग में 1.70 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। ताइवानी बाजार में 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। कोस्पी में 4.28 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। हालांकि, शांघाई कंपोजिट में 0.41 फीसदी की तेजी नजर आ रही है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

अमेरिकी बाजार

बुधवार को ईरान के साथ शांति समझौते की दिशा में प्रगति के संकेतों के बीच डाओ जोन्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ,जबकि तिमाही नतीजों के बाद SpaceX और AMD के शेयरों में गिरावट के कारण नैस्डैक (Nasdaq) में पिछले पांच सत्रों में पहली बार गिरावट नजर आई। कारोबार के अंत में डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 263.18 अंक या 0.49% बढ़कर 54,349.06 पर बंद हुआ। S&P 500 में 13.00 अंक या 0.17% की गिरावट आई और यह 7,723.52 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कम्पोजिट 221.55 अंक या 0.83% गिरकर 26,363.44 पर सेटल हुआ।

डॉलर इंडेक्स

गुरुवार के शुरुआती कारोबार में डॉलर इंडेक्स दूसरी बड़ी मुद्राओं के मुकाबले सपाट दिख रहा था। फिलहाल ये 99.67 के लेवल पर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10 ईयर ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड 4.61% पर सपाट दिख रही है। वहीं, 2 ईयर ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड मामूली बढ़त के साथ 4.18% पर आ गई है।

एशियाई करेंसी

ज्यादातर एशियाई करेंसीज में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बढ़त देखने को मिल रही है। इंडोनेशियाई रुपिया 0.524% की बढ़त के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली करेंसी है। इसके बाद दक्षिण कोरियाई वॉन (+0.313%) और थाई बाहत (+0.203%) का नंबर है। ताइवान डॉलर,मलेशियाई रिंगित,फिलीपीन पेसो,सिंगापुर डॉलर और जापानी येन में भी थोड़ी बढ़त दिख रही है। दूसरी तरफ चीनी रेनमिनबी एकमात्र ऐसी करेंसी है जिसमें गिरावट आई है। यह अपने पिछले क्लोजिंग भाव से 0.018% नीचे दिख रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 5 अगस्त को लगातार छह सत्रों से जारी अपनी खरीदारी का सिलसिला तोड़ दिया और 943 करोड़ रुपये के शेयर बेचे (नेट सेलर बन गए)। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs)ने 2,883 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और वे नेट बॉयर रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।