Stock Market: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : कच्चे तेल की कीमतों में पांच दिनों की गिरावट जारी रही जो मई के बाद से सबसे लंबी गिरावट है। निवेशकों ने रूसी कच्चे तेल के खरीदारों को दंडित करने के अमेरिकी प्रयासों को नजरअंदाज कर दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए हो रहे कूटनीतिक प्रयास पर बाजार की नजर है

अपडेटेड Aug 07, 2025 पर 9:44 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : बुधवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार में बढ़त दर्ज की गई जिसकी अगुवाई नैस्डैक में 1% से ज़्यादा की बढ़त के साथ की

Market overview : GIFT से मिले संकेतों के चलते भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में आज गिरावट के साथ खुले हैं। आज सुबह कुछ देर पहले निफ्टी 24,555 के आसपास लाल निशान में कारोबार कर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पॉलिसी उम्मीद के मुताबिक रहने और रेपो रेट को 'न्यूट्रल' रुख के साथ जस का तस रखने के बाद, भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 6 अगस्त को लगातार दूसरे सत्र में लाल निशान में बंद हुए।

कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 166.26 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 80,543.99 पर और निफ्टी 75.35 अंक या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 24,574.20 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 1-1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 24,555 के आसपास निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। ये बाजार में कमजोरी जारी रहने का संकेत है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 64.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 41,077.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.70 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.27 फीसदी चढ़कर 23,980.46 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 24,802.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 3,628.97 के स्तर पर दिख रहा है।

अमेरिकी बाजार

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार में बढ़त दर्ज की गई जिसकी अगुवाई नैस्डैक में 1% से ज़्यादा की बढ़त के साथ की। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 81.38 अंक या 0.18% बढ़कर 44,193.12 पर, एसएंडपी 500 45.87 अंक या 0.73% बढ़कर 6,345.06 पर और नैस्डैक कंपोजिट 252.87 अंक या 1.21% बढ़कर 21,169.42 पर पहुंच गया।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने अगस्त महीने में अपनी बिकवाली जारी रखी और 6 अगस्त को उन्होंने लगभग 5,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 6,794 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर 25 परसेंट अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। यह टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा। अब भारत पर कुल 50 परसेंट टैरिफ लगेगा। ट्रंप ने कहा कि रूसी तेल खरीद की वजह से यह एक्शन लिया गया है। आगे और भी पाबंदियां लगाने की धमकी दी गई है। भारत ने कहा है कि ये अनुचित और तर्कहीन फैसला है।

भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत

ट्रंप टैरिफ से भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत मिल रहे हैं। FIIs की कैश में करीब 5000 करोड़ की बिकवाली देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी करीब 80 प्वाइंट नीचे है। एशिया में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। वहीं अमेरिकी INDICES में तेजी दिखी है। नैस्डैस सबसे ज्यादा 1.25 फीसदी चढ़ा है।

इटरनल और कोटक बैंक में बड़ी ब्लॉक डील

इटरनल में आज एक बड़ी ब्लॉक डील हुई है। अलीबाबा ग्रुप की एंटफिन सिंगापुर ने करीब दो परसेंट हिस्सा बेचा है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक में एक शेयरहोल्डरों ने करीब 2100 करोड़ के शेयर बेचे हैं।

43% बढ़ सकता है टाइटन का मुनाफा, वायदा की 13 कंपनियों के नतीजे आज

निफ्टी की कंपनी टाइटन के नतीजे आज आएंगे। टाइटन का मुनाफा 43 फीसदी बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार संभव,वहीं गोदरेज कंज्यूमर, कमिंस और HPCL समेत वायदा की 13 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

 

Market today : बाजार में मंदड़ियों का रहेगा बोलबाल, 24200 तक फिसल सकता है निफ्टी

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Aug 07, 2025 9:22 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।