Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : शुरुआती कारोबार में दुनिया की अधिकांश बड़ी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में थोड़ी बढ़त देखने को मिल रही थी। ईरान और ओमान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को फिर से खोलने के लिए किसी अंतिम समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। जापान के निक्केई में 2.09 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 8:03 AM
Stock market news : शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली। S&P रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 151.83 अंक या 0.28% बढ़कर 54,036.93 पर पहुंच गया

Market news : GIFT Nifty से मिल रहे संकेतों को देखते हुए लगता है कि 10 अगस्त को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुल सकते हैं। GIFT Nifty शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 24,660 के आसपास ट्रेड कर रहा था। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

शुक्रवार को सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए थे। ऑटो और IT शेयरों में अच्छी बढ़त के बावजूद बाजार पर फाइनेंशियल शेयरों में आई गिरावट का असर ज्यादा रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 455.59 अंक या 0.58 प्रतिशत गिरकर 78,499.17 पर और निफ्टी 65.35 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 24,570.65 पर बंद हुआ। निफ्टी ऑटो और IT इंडेक्स में 1.84 प्रतिशत और 1.42 प्रतिशत की बढ़त हुई,जबकि प्राइवेट बैंकों के शेयरों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई।


ईरान का US से सीधी बातचीत से इनकार, हूती का अरामको पर फिर हमला

ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत से इनकार करते हुए कहा है कि सिर्फ मध्यस्थों के जरिए संदेश पहुंच रहे हैं। ईरान ने शांति के लिए हॉर्मुज से नाकेबंदी हटाने और फ्रीज एसेट रिलीज करने समेत5 बड़ी शर्तें रखीं हैं। इधर हूती के अरामको पर हमले से फिर तनाव बढ़ा है। क्रूड 84 डॉलर के करीब दिख रहा है।

अमेरिका में सितंबर में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका हुई कम

जुलाई में उम्मीद से खराब जॉब रिपोर्ट के बाद सितंबर में ब्याज बढ़ने की आशंका कम होने से अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी आई। S&P रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। नैस्डैक में भी एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। उधर एशियाई बाजार में बढ़त दिख रही है। निक्केई और कॉस्पी दोनों एक फीसदी से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

सोने और चांदी की बढ़ी चमक

सितंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी का आशंका घटने से सोने और चांदी में भी जोरदार तेजी आई है। सोना 4300 डॉलर के पार निकलकर दो महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। चांदी के भाव भी 63 डॉलर के पार निकल गए हैं।

टाइटन के मुनाफे में 65% का उछाल

पहली तिमाही में टाइटन ने अच्छे नतीजे पेश किए हैं। ज्वेलरी और वॉच सेगमेंट के मजबूत प्रदर्शन से मुनाफे में 65 फीसदी का उछाल आया है। आय में 24 फीसदी का उछाल आया है। मार्जिन भी 10% फीसदी की उम्मीद के मुकाबले 14 फीसदी से ज्यादा रही है। ज्वेलरी बिजनेस में 43% की ग्रोथ रही हैं।

हिताची एनर्जी: हर पैमाने पर शानदार नतीजे

हिताची एनर्जी के नतीजे हर पैमाने पर शानदार रहे हैं। पहली तिमाही में रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा बढ़ा है। मार्जिन में भी जोरदार उछाल दिखा है। तिमाही आधार पर ऑर्डरबुल 110% बढ़ी है। उधर INOX WIND ने निराश किया है। कंपनी का मुनाफा 34 फीसदी घटा है। मार्जिन भी 350 बेसिस प्वाइंट घटकर 18.7% पर पहुंच गए हैं।

ऑयल इंडिया: Q1 में मुनाफा 60.4% बढ़ा

ऑयल इंडिया को कच्चे तेल में तेजी का सीधा फायदा मिला है। पहली तिमाही में कंपनी के नतीजे शानदार रहे है। इसका मुनाफा 60 फीसदी बढ़ा है। मार्जिन भी 208 बेसिस प्वाइंट सुधरकर 51 फीसदी के पार चला गया है। वहीं, Q1 में KAYNES TECHNOLOGY के नतीजे मिलेजुले रहे हैं। आय 40 फीसदी बढ़ी है। लेकिन मुनाफा, और मार्जिन अनुमान से कम रहे हैं।

गिफ्ट निफ्टी

सुबह 07:25 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी करीब 40 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 24,680 के आसपास कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। जापान के निक्केई में 2.09 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स में 1.04 फीसदी की तेजी दिख रही है। हैंग सेंग में 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। ताइवानी बाजार में 1.89 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। कोस्पी में 0.69 फीसदी की मजबूती दिख रही है। शांघाई कंपोजिट में भी 0.59 फीसदी की तेजी नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली। S&P रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 151.83 अंक या 0.28% बढ़कर 54,036.93 पर पहुंच गया। S&P 500 इंडेक्स में 47.68 अंक या 0.62% की बढ़त हुई और यह 7,757.64 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कम्पोजिट 342.26 अंक या 1.30% बढ़कर 26,690.62 पर पहुंच गया।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

डॉलर इंडेक्स

शुरुआती कारोबार में दुनिया की अधिकांश बड़ी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में थोड़ी बढ़त देखने को मिल रही थी। ईरान और ओमान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को फिर से खोलने के लिए किसी अंतिम समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। जोखिम के प्रति संवेदनशील मुद्राओं का प्रदर्शन कमजोर नजर आ रहा है। डॉलर इंडेक्स 99.63 के लेवल पर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10 ईयर और 2 ईयर के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड 4.66% और 4.20% पर ऊपर ट्रेड कर रही है।

एशियाई करेंसी

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसीज में मिला-जुला रुख नजर आ रहा है। इंडोनेशियाई रुपिया (+0.15%),फिलीपींस पेसो (+0.21%),थाई बाहत (+0.17%), ताइवान डॉलर (+0.16%),चीनी रेनमिनबी (+0.06%) और मलेशियाई रिंगित (+0.06%) मजबूत दिख रहे हैं। जबकि दक्षिण कोरियाई वॉन (-0.50%),जापानी येन (-0.18%)और सिंगापुर डॉलर (-0.09%) कमजोर कारोबार कर रहे हैं। दक्षिण कोरियाई वॉन में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आ रही है।

FII और DII फंड फ्लो

7 अगस्त को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹480 करोड़ के शेयर खरीदे। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs)ने लगातार तीसरे दिन भी खरीदारी जारी रखते हुए ₹235 करोड़ के शेयर खरीदे।

UPI ट्रांजैक्शन पर सरकारा की सफाई,आम ग्राहकों के लिए फ्री रहेगा UPI ट्रांजैक्शन

UPI ट्रांजैक्शन आम ग्राहकों के लिए फ्री रहेगा। इस पर सरकार की सफाई में कहा गया है कि रोजमर्रा के UPI ट्रांजैक्शन पर नागरिकों से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। कुछ खास मर्चेंट और बिजनेस ट्रांजैक्शन पर मामूली MDR (Merchant Discount Rate) लागू होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।