Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market : शुक्रवार को अमेरिका के बाजारों की चाल मिलीजुली रही थी। शुक्रवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 25.83 अंक या 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था। यूरोपीय बाजार शुक्रवार को कमजोरी के साथ बंद हुए थे। पैन-यूरोपियन स्टॉक्स 600 इंडेक्स 0.6 फीसदी गिरकर बंद हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2023 पर 9:10 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : 18 अगस्त को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 266.98 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 339.18 करोड़ रुपए की बिकवाली की

Trade setup : बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 21 अगस्त को मामूली बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी 24 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर मार्केट लिए सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 202 अंक गिरकर 64948 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 55 अंक गिरकर 1910 अंक पर बंद हुआ था। उधर पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिल रहे हैं कि निफ्टी को आज 19267 पर सपोर्ट मिल सकता है। इसके बाद 19238 और 19192 पर अगले सपोर्ट मिल सकते हैं। बाजार में किसी बढ़त की स्थिति में 19358 पर पहला रजिस्टेंस हो सकता है। उसके बाद 19387 और 19433 पर अगले बड़े सपोर्ट नजर आ रहे हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी

18 अगस्त को निफ्टी 55 अंक गिरकर 19310 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, आज GIFT निफ्टी 24 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इससे ब्रॉडर इंडेक्स के लिए मामूली बढ़त के साथ शुरुआत होने के संकेत मिल रहें हैं। GIFT निफ्टी वायदा 19348 अंक पर दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें