Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : NSE के मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी आज है। निफ्टी,निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल्स की एक्सपायरी भी आज है। निफ्टी मिडकैप सिलेक्ट शेयरों की एक्सपायरी भी आज ही है। यह CAS लागू होने के बाद पहली मंथली एक्सपायरी होगी। ऐसे में बाजार वोलेटाइल रह सकता है

अपडेटेड Aug 25, 2026 पर 8:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : HEG के ग्रेफाइट कारोबार का डीमर्जर होगा। कंपनी के हर शेयर के बदले ग्रेफाइट कारोबार का एक शेयर मिलेगा। इसकी रिकॉर्ड डेट 7 सितंबर है

Market news : हमारे बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत नरम नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में दबाव देखने को मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुए थे। NVIDIA के नतीजों और महंगाई आंकड़ों से पहले टेक शेयरों में बिकवाली आई थी। इधर एशिया में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कोस्पी और निक्केई 2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ की। 24 अगस्त को उतार-चढ़ाव भरे सेशन में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। मेटल और रियल्टी सेक्टर को छोड़कर,बाकी सभी सेक्टर और दिग्गज शेयरों में बिकवाली के कारण निफ्टी इंट्राडे में 24,150 के नीचे फिसल गया। दोपहर के कारोबार में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती बढ़त गंवाकर नीचे आ गए। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और ईरान पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच निवेशक सतर्क रहे। हालांकि,IT,मेटल और रियल्टी शेयरों में खरीदारी के चलते निफ्टी 24,200 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 171.72 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 77,369.11 पर और निफ्टी 32.95 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,219.05 पर बंद हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 50.50 अंक यानी 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,160.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों के लिए निगेटिव संकेत है।

ईरान-US के बीच बढ़ते टेंशन से सोना-चांदी चमके, US बॉन्ड यील्ड 4.7 करीब

ईरान-US के बीच बढ़ते टेंशन से सोना-चांदी चमके हैं। सोना 4700 डॉलर तो चांदी 70 डॉलर के करीब है। क्रूड भी 92 डॉलर के आसपास है। उधर अमेरिका में 1 ट्रिलियन डॉलर का इमरजेंसी फंड बॉन्ड बायबैक के लिए इस्तेमाल हो सकता है। US ट्रेजरी के इस संकेत के बावजूद 10 साल की US यील्ड 4.7% के करीब आ गई है।

ईरान पर आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान, US शुरू किया ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट

अमेरिका ने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान किया है। ईरान के ऑयल,डिजिटल एसेट,तकनीक,सोना,एविएशन और शिपिंग सेक्टर पर प्रतिबंध लगेंगे। अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा है कि ईरान का साथ देने वाले देशों पर कार्रवाई भी होगी। उधर ईरान ने डॉलर प्रणाली से हटाने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अमेरिकी प्रतिबंद एक्ट ऑफ वॉर हैं। ईरान मजबूती से अपने अधिकारों की रक्षा करोगा। अमेरिकी प्रयास सफल नहीं होंगे।

TCS ने MHP को 3573 करोड़ रुपए में खरीदा

TCS ने Porsche की MHP को 3573 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह डील 3-4 महीने में पूरी होने की उम्मीद है। साथ ही Porsche के साथ करीब 14,000 करोड़ रुपये की पांच साल की पार्टनरशिप भी की गी है। यह TCS की 10 महीने में तीसरी बड़ी डील है।

फर्टिलाइजर शेयरों पर रहेगा फोकस

फर्टिलाइजर शेयर आज फोकस में होंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को फर्टिलाइजर सप्लाई बढ़ाने का भरोसा दिया है। विदेश मंत्री एस.जयशंकर के साथ बैठक में आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

IT कंपनियों पर होगी नजर

आज IT कंपनियों पर भी सबकी नजरें रहेंगी। ट्रंप प्रशासन की 2 लाख अमेरिकी वीजा रद्द करने की तैयारी है। अमेरिका में प्रवासियों पर शिकंजा कस सकता है।

हिंदुस्तान कॉपर का OFS खुला

हिंदुस्तान कॉपर का OFS खुल गया है। इसके तहत सरकार 6% हिस्सेदारी बेच रही है। OFS की फ्लोर प्राइस 514 रुपए प्रति शेयर तय की गई है। OFS में 3% ग्रीन शू ऑप्शन भी शामिल है। इसके जरिए सरकार 3,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

पीरामल फाइनेंस का 2,100 करोड़ रुपए का QIP लॉन्च, Lenskart में एक और ब्लॉक डील संभव

पीरामल फाइनेंस ने 2,100 करोड़ रुपए का QIP लॉन्च किया है। इसकी इश्यू प्राइस 2,000-2,110 रुपए प्रति शेयर है। इसके साथ ही Lenskart में 2-3 दिनों में 2800-2900 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है। यह सौदा मौजूदा भाव से 5% डिस्काउंट पर हो सकता है।

HEG के ग्रेफाइट कारोबार का होगा डीमर्जर

HEG के ग्रेफाइट कारोबार का डीमर्जर होगा। कंपनी के हर शेयर के बदले ग्रेफाइट कारोबार का एक शेयर मिलेगा। इसकी रिकॉर्ड डेट 7 सितंबर है। उधर रवि झुनझुनवाला ने कंपनी के Chairman, MD और CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। अब यह जिम्मेदारी रिजू झुनझुनवाला संभालेंगे।

आज मंथली एक्सपायरी

NSE के मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी आज है। निफ्टी,निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल्स की एक्सपायरी भी आज है। निफ्टी मिडकैप सिलेक्ट शेयरों की एक्सपायरी भी आज ही है। यह CAS लागू होने के बाद पहली मंथली एक्सपायरी होगी। ऐसे में बाजार वोलेटाइल रह सकता है।

एशियन करेंसी

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसीज में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। इंडोनेशियाई रुपिया में 0.15% की गिरावट आई है,जबकि दक्षिण कोरियाई वॉन में 0.15% की बढ़त हुई है। थाई बाहत और ताइवान डॉलर भी 0.10% और 0.05% मजबूत हुए हैं। जबकि सिंगापुर डॉलर और मलेशियाई रिंगित में 0.04% और 0.02% की मामूली बढ़त दिख रही है। वहीं,जापानी येन में 0.02% की गिरावट आई है। जबकि फिलीपीन पेसो और चीनी रेनमिनबी 0.05% और 0.03% कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

24 अगस्त को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) नेट खरीदार रहे और उन्होंने 1,181 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी लगातार 10वें सेशन में खरीदारी जारी रखी और 2,493 करोड़ रुपये का निवेश किया।

 

 

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।