Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : NSE के मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी आज है। निफ्टी,निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल्स की एक्सपायरी भी आज है। निफ्टी मिडकैप सिलेक्ट शेयरों की एक्सपायरी भी आज ही है। यह CAS लागू होने के बाद पहली मंथली एक्सपायरी होगी। ऐसे में बाजार वोलेटाइल रह सकता है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Aug 25, 2026 पर 8:10 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock market news : HEG के ग्रेफाइट कारोबार का डीमर्जर होगा। कंपनी के हर शेयर के बदले ग्रेफाइट कारोबार का एक शेयर मिलेगा। इसकी रिकॉर्ड डेट 7 सितंबर है

Market news : हमारे बाजारों के लिए ग्लोबल संकेत नरम नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में दबाव देखने को मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुए थे। NVIDIA के नतीजों और महंगाई आंकड़ों से पहले टेक शेयरों में बिकवाली आई थी। इधर एशिया में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कोस्पी और निक्केई 2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ की। 24 अगस्त को उतार-चढ़ाव भरे सेशन में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। मेटल और रियल्टी सेक्टर को छोड़कर,बाकी सभी सेक्टर और दिग्गज शेयरों में बिकवाली के कारण निफ्टी इंट्राडे में 24,150 के नीचे फिसल गया। दोपहर के कारोबार में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती बढ़त गंवाकर नीचे आ गए। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और ईरान पर नए अमेरिकी प्रतिबंधों को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच निवेशक सतर्क रहे। हालांकि,IT,मेटल और रियल्टी शेयरों में खरीदारी के चलते निफ्टी 24,200 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 171.72 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 77,369.11 पर और निफ्टी 32.95 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,219.05 पर बंद हुआ।

गिफ्ट निफ्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें