Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: निफ्टी को 20,157 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 20,191 और 20,245 पर अगले रजिस्टेंस दिख रहे हैं। जबकि निचले स्तर पर, इसे 20,048 पर सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 20,014 और 19,960 के स्तर पर अगले सपोर्ट हैं। GIFT निफ्टी 12 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छे संकेत दे रहा हैम

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2023 पर 9:31 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : 30 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 8,147.85 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 780.32 करोड़ रुपए की बिकवाली की

Stock Market: बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 1 दिसंबर को हल्की बढ़त के साथ खुलने की संभावना है क्योंकि गिफ्ट निफ्टी 12 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्स के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो नवंबर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्टस के मंथली एक्सपायरी वाले दिन, बीएसई सेंसेक्स 87 अंक बढ़कर 66,988 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 37 अंक ऊपर चढ़कर 20,133 पर बंद हुआ था। डेली टाइम फ्रेम पर निफ्टी ने लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक छोटे आकार का बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जो इस बात का संकेत देता है कि निचले स्तरों से खरीदारी आई है।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 20,157 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 20,191 और 20,245 पर अगले रजिस्टेंस दिख रहे हैं। जबकि निचले स्तर पर, इसे 20,048 पर सपोर्ट मिल सकता है, इसके बाद 20,014 और 19,960 के स्तर पर अगले सपोर्ट हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

Q2- शानदार GDP@ 7.6 %

सब समाचार

+ और भी पढ़ें