Stock Market : सेंसेक्स और निफ्टी के 7 फरवरी को सपाट खुलने की संभावना नजर आ रही है। GIFT निफ्टी 8 अंकों की हल्ती बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के धीमी शुरुआत के संकेत दे रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो 6 फरवरी को निफ्टी 21,900 के ऊपर हरे रंग में बंद हुआ था। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 454.67 अंक या 0.63 फीसदी की तेजी लेकर 72,186.09 पर और निफ्टी 157.70 अंक या 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 21,929.40 पर बंद हुआ था।
पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 21,791 पर तत्काल सपोर्ट मिलने की संभावना है, इसके बाद 21,741 और 21,659 के स्तर पर अगले बड़े सपोर्ट हैं। जबकि ऊपर की तरफ इसको 21,949 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 22,005 और 22,087 के स्तर पर अगले रजिस्टेंस हैं।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
GIFT निफ्टी 8 अंकों की हल्की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए सुस्त शुरुआत के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 22,120 के आसपास कारोबार कर रहा है।
07 फरवरी को आने वाले नतीजे
07 फरवरी को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, नेस्ले इंडिया, ल्यूपिन, मणप्पुरम फाइनेंस, अपोलो टायर्स, अशोका बिल्डकॉन, बोरोसिल रिन्यूएबल्स, कमिंस इंडिया, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, जेके पेपर, पराग मिल्क फूड्स, प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज, शोभा, ट्रेंट , और जुआरी एग्रो केमिकल्स के 31 दिसंबर 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।
06 फरवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 92.52 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 1,096.26 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
एनएसई ने अशोक लीलैंड को 7 फरवरी के लिए एफएंडओ प्रतिबंध सूची में जोड़ा है, जबकि हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, यूपीएल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को इस सूची में बरकरार रखा है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
एसएंडपी 500 मंगलवार को हल्की तेजी के साथ बंद हुआ था। निवेशकों ने बड़ी अमेरिकी कंपनियों के मिलेजुले नतीजों और ब्याज दर में कटौती के बारे में फेडरल रिजर्व नीति निर्माताओं की टिप्पणियों को पचा लिया है। कल डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 141.24 अंक या 0.37 फीसदी बढ़कर 38,521.36 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 11.42 अंक या 0.23 फीसदी चढ़कर 4,954.23 पर और नैस्डैक कंपोजिट 11.32 अंक या 0.07 फीसदी बढ़कर 15,609.00 पर बंद हुआ।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।