Trade setup for today : Nifty नए रिकॉर्ड हाई की ओर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर
Trade setup: 6 फरवरी को, बीएसई सेंसेक्स 455 अंक उछलकर 72,186 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 158 अंक बढ़कर 21,929 पर पहुंच गया। डेली चार्ट पर निफ्टी ने बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जिसने सोमवार की बियरिश कैंडल को लगभग घेर लिया। बाजार जानकारों का कहना है कि 21,600-21,500 के जोन में निफ्टी के लिए बड़ा सपोर्ट बना हुआ है
MoneyControl News
अपडेटेड Feb 07, 2024 पर 8:19 AM
Trade setup : निफ्टी पुट कॉल रेशियो इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 06 फरवरी को बढ़कर 1.11 हो गया जो पिछले सत्र में 0.89 था
Trade setup: एक दिन के करेक्शन के बाद स्वस्थ उछाल के साथ बाजार फिर से तेजी में दिख रहा है। निफ्टी ने पिछले शुक्रवार को बने शूटिंग स्टार जैसे बियरिश रिवर्सल पैटर्न के गठन को नकार दिया है। ऐसे में अगर निफ्टी 17 जनवरी को बने बड़े बियरिश गैप को 21,970 और फिर 22,126 पर चढ़कर भरने में कामयाब होता है तो आने वाले कारोबारी सत्रों में नए रिकॉर्ड हाई से इंकार नहीं किया जा सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि 21,600-21,500 के जोन में निफ्टी के लिए बड़ा सपोर्ट बना हुआ है।
6 फरवरी को, बीएसई सेंसेक्स 455 अंक उछलकर 72,186 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 158 अंक बढ़कर 21,929 पर पहुंच गया। डेली चार्ट पर निफ्टी ने बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जिसने सोमवार की बियरिश कैंडल को लगभग घेर लिया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी ने कहा, "यह पैटर्न संकेत दे रहा है कि पिछले दो सत्रों (शुक्रवार और सोमवार) के बियरिश कैंडल पैटर्न को जल्द ही खत्म किया जा सकता है। यह सकारात्मक संकेत है।" उन्होंने आगे कहा हायर टॉप और बॉटम जैसे पॉजिटव पैटर्न बरकरार हैं और बाजार अब नए ऑलटाइम हाई पर नए हायर टॉप फॉर्मेशन की ओर बढ़ रहा है। उनका मानना है कि 17 जनवरी का अहम ओपनिंग डाउनसाइड गैप अब 21,970 के स्तर पर निर्णायक अपसाइड ब्रेकआउट के कगार पर है। निफ्टी के लिए 21,750 पर तत्काल सपोर्ट और 22,125 पर तत्काल रजिस्टेंस है।
शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया का भी मानना है कि प्राइस और मोमेंटम दोनों इंडीकेटर आगे तेजी जारी रहने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, ऊपरी सीमा (22,000) से हाल ही में हुए तेज उलटफेर को देखते हुए बाजार में सतर्क रहने की जरूरत है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनो के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीने से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,949 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 22,005और 22,087 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,791 फिर 21,741 और 21,659 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।
बैंक निफ्टी
निफ्टी बैंक के लिए पहला रजिस्टेंस 45,562 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 45,466 और 45,312 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 45,562 फिर 45,466 और 45,312 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 22,500 की स्ट्राइक पर 68.86 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 18.15 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
21,000 की स्ट्राइक पर 76.84 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21,900 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 39.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। हिंदुस्तान यूनिलीवर, डालमिया भारत, एसआरएफ, टाइटन कंपनी और आईटीसी जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।
65 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 65 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Alkem Laboratories, Steel Authority of India, Oracle Financial Solutions Software, Chambal Fertilisers & Chemicals और Bosch के नाम शामिल हैं।
11 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 11 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Torrent Pharmaceuticals, InterGlobe Aviation, MCX India, PFC और Bank of Baroda के नाम शामिल हैं।
30 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 30 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Aurobindo Pharma, Power Grid Corporation of India, City Union Bank, BHEL और Marico के नाम शामिल हैं।
79 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 79 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें National Aluminium Company, Pidilite Industries, Metropolis Healthcare, UPL और Zydus Lifesciences के नाम शामिल हैं।
पुट कॉल रेशियो
निफ्टी पुट कॉल रेशियो (पीसीआर) इक्विटी बाजार के मूड का इंडीकेटर होता है। निफ्टी पुट कॉल रेशियो 06 फरवरी को बढ़कर 1.11 हो गया जो पिछले सत्र में 0.89 था। बता दें कि 1 के ऊपर का पीसीआर इस बात का संकेत होता है कि ट्रेडर्स कॉल की तुलना में पुट ऑप्शन ज्यादा खरीद रहे हैं, जो आम तौर पर मंदी की भावना में बढ़त का संकेत होता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।