Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : पिछले आठ सेशन तक सेलर रहने के बाद, FIIs 2 जनवरी को नेट बायर बन गए। उन्होंने भारतीय बाजार में 289 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि उसी दिन DIIs ने भी 677 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 9:39 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : तीसरी तिमाही के लिए AVENUE SUPERMARTS ने अच्छे अपडेट पेश किए हैं। इसकी स्टैंडअलोन रेवेन्यू 15.50फीसदी बढ़कर 17,600 करोड़ रुपए के पार रही है

Market News : भारतीय बाजारों के लिए आज अच्छे संकेत दिख रहे हैं। 9 सत्रों की बिकवाली के बाद FIIs की कैश में हल्की खरीदारी देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी करीब 80 प्वाइंट ऊपर दिख रहा है। एशियाई बाजारों में भी तेजी का मूड है। उधर शुक्रवार को US बाजार मिलाजुला रहा था। डाओ जोंस 300 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा,लेकिन नैस्डैक पर दबाव दिखा था। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

वेनेजुएला को नहीं चलाएगा अमेरिका, मादुरो को तुरंत रिहा करे US: चीन

वेनेजुएला को चलाने के बयान से अमेरिका पलट गया है। उसके विदेश मंत्री की सफाई आई है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका वेनेजुएला को नहीं चलाएगा। लेकिन तेल की नाकेबंदी जारी रहेगी। इधर चीन का बयान आया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका मादुरो को तुरंत रिहा करे,राष्ट्रपति को अगवा करना गलत है।


वेनेजुएला में एक्शन से सोने, चांदी में तेजी, क्रूड में दिखा हल्का दबाव

वेनेजुएला पर अमेरिका के एक्शन से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। सोने में 1.5 फीसदी तो चांदी में 4 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। वहीं क्रूड के भाव में हल्का दबाव दिखा है।

भारत पर टैरिफ बढ़ाने की ट्रंप की धमकी

भारत को ट्रंप ने फिर से धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर रुस तेल मु्द्दे पर भारत ने अमेरिका का साथ नहीं दिया तो और टैरिफ संभव है। उन्होंने मोदी को अपना दोस्त बताया है।

बजाज फाइनेंस की लोन बुकिंग 15% बढ़ी, M&M फाइनेंस का लोन डिस्बर्समेंट 7% बढ़ा

तीसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस की नई लोन बुकिंग 15% बढ़ी है। वहीं इसके AUM में 22% की बढ़त दिखी है। वहीं M&M फाइनेंस का लोन Disbursement 7% बढ़ा है। वहीं, इसकी कलेक्शन एफिशिएंसी 95% पर फ्लैट रही है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के अच्छे कारोबारी अपडेट, डबल डिजिट में बंधन बैंक की लोन और डिपॉजिट ग्रोथ

तीसरी तिमाही के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के अच्छे अपडेट आए है। इसका घरेलू डिपॉजिट 11% बढ़ा है। वहीं लोन में करीब 14% की बढ़त दिखी है। वहीं PNB का घरेलू डिपॉजिट बढ़ा 8% है। दूसरी ओर बंधन बैंक के लोन में 10% तो डिपॉजिट में 11% ग्रोथ रही है।

वेदांता: रिकॉर्ड Q3 एल्युमिनियम उत्पादन, हिंद जिंक के Q3 प्रोडक्शन में उछाल

तीसरी तिमाही के अपडेट के मुताबिक तीसरी तिमाही में वेदांता ने एल्युमिनियम, ALUMINA और ZINC का रिकॉर्ड उत्पादन किया है। एल्युमिनियम में 1% तो ALUMINA प्रोडक्शन में 57 % की बढ़ोतरी हुई है। उधर, HIND ZINC के माइन मेटल, रिफाइंड जिंक और लीड प्रोडक्शन में उछाल दर्ज किया गया है।

DMART Q3 अपडेट: रेवेन्यू 15.5% बढ़ा

तीसरी तिमाही के लिए AVENUE SUPERMARTS ने अच्छे अपडेट पेश किए हैं। इसकी स्टैंडअलोन रेवेन्यू 15.50फीसदी बढ़कर 17,600 करोड़ रुपए के पार रही है। इस तिमाही में कंपनी ने 10 नए स्टोर खोले है। इसके कुल स्टोरों की संख्या 442 हो गई है। उधर मैरिको के Q3 वॉल्यूम में हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई है।

FII और DII फंड फ्लो

पिछले आठ सेशन तक सेलर रहने के बाद, FIIs 2 जनवरी को नेट बायर बन गए। उन्होंने भारतीय बाजार में 289 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि उसी दिन DIIs ने भी 677 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे।

अमेरिकी इक्विटी मार्केट

डाओ और S&P 500 इंडेक्स शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। चिप बनाने वाली कंपनियों Nvidia, Intel और Boeing में बढ़त की मदद से चार दिन की गिरावट का सिलसिला खत्म करते हुए 2026 की अच्छी शुरुआत हुई।

2025 में, डॉव, S&P 500 और नैस्डैक सभी ने डबल-डिजिट में बढ़त हासिल की है। यह लगातार तीसरा साल था जब वे हरे निशान में रहे। ऐसा आखिरी बार 2019-2021 के दौरान देखा गया था।

2 जनवरी को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 319.10 अंक या 0.66% बढ़कर 48,382.39 पर पहुंच गया, S&P 500 12.97 अंक या 0.19% बढ़कर 6,858.47 पर पहुंच गया और नैस्डैक कम्पोजिट 6.36 अंक या 0.03% गिरकर 23,235.63 पर आ गया।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। गिफ्ट NIFTY 71.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.53 फीसदी की बढ़त के साथ 51,614.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.60 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 2.70 फीसदी चढ़कर 30,143.56 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 26,428.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.68 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 4,003.35 के स्तर पर दिख रहा है।

 

 

Market cues : 26350 का लेवल पार होने तक निफ्टी में जारी रहेगा रेंज-बाउंड ट्रेडिंग के साथ कंसोलिडेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।