Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : पिछले आठ सेशन तक सेलर रहने के बाद, FIIs 2 जनवरी को नेट बायर बन गए। उन्होंने भारतीय बाजार में 289 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे, जबकि उसी दिन DIIs ने भी 677 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 9:39 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : तीसरी तिमाही के लिए AVENUE SUPERMARTS ने अच्छे अपडेट पेश किए हैं। इसकी स्टैंडअलोन रेवेन्यू 15.50फीसदी बढ़कर 17,600 करोड़ रुपए के पार रही है

Market News : भारतीय बाजारों के लिए आज अच्छे संकेत दिख रहे हैं। 9 सत्रों की बिकवाली के बाद FIIs की कैश में हल्की खरीदारी देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी करीब 80 प्वाइंट ऊपर दिख रहा है। एशियाई बाजारों में भी तेजी का मूड है। उधर शुक्रवार को US बाजार मिलाजुला रहा था। डाओ जोंस 300 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा,लेकिन नैस्डैक पर दबाव दिखा था। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

वेनेजुएला को नहीं चलाएगा अमेरिका, मादुरो को तुरंत रिहा करे US: चीन

वेनेजुएला को चलाने के बयान से अमेरिका पलट गया है। उसके विदेश मंत्री की सफाई आई है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका वेनेजुएला को नहीं चलाएगा। लेकिन तेल की नाकेबंदी जारी रहेगी। इधर चीन का बयान आया है। इसमें कहा गया है कि अमेरिका मादुरो को तुरंत रिहा करे,राष्ट्रपति को अगवा करना गलत है।

वेनेजुएला में एक्शन से सोने, चांदी में तेजी, क्रूड में दिखा हल्का दबाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें