Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : 5 जनवरी को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि उसी दिन डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 1764 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 9:35 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : US 10-ईयर ट्रेजरी बॉन्ड और 2-ईयर ट्रेजरी पर यील्ड मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। ये 4.16 और 3.45 के लेवल पर दिख रहे हैं

Market News : भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत दिख रह हैं। गिफ्ट निफ्टी में करीब 70 प्वाइंट की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। एशिया मिलाजुला कारोबार कर रहा है। वहीं US बाजारों में कल जोरदार तेजी दिखी थी। डाओ जोंस 600 प्वाइंट के उछाल के साथ नए शिखर पर पहुंचाथा। वहीं S&P 500 और नैस्डैक में भी 0.50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखी थी। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

क्रूड कीमतों में उछाल, सोने और चांदी में भी तेजी

वेनेजुएला को लेकर बढ़ रहे जियो पोलिटिकल तनाव से क्रूड में उछाल देखने को मिला है। इसका भाव करीब दो फीसदी उछलकर 62 डॉलर के करीब पहुंच गया है। सोने और चांदी में भी तेजी है। कॉपर की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं।


2026 में बैंक कर सकते हैं कमाल : प्रशांत जैन

इस साल बाजार में 12% तक के रिटर्न मिल सकते हैं। बैंक आउटपरफॉर्म कर सकते हैं। 3P INVESTMENT MANAGERS के CIO प्रशांत जैन ने आगे कहा कि फार्मा में उनको हॉस्पिटल और CDMO स्पेस पसंद है।

कोटक बैंक: Q3 में नेट एडवांसेज 16% बढ़े

कोटक महिंद्र बैंक ने तीसरी तिमाही के लिए अच्छे अपडेट पेश किए हैं। इसके NET ADVANCES 16% बढ़कर 4.80 लाख करोड़ रुपए हो गए हैं। डिपॉजिट में भी 14.6% की बढ़त देखने को मिली है। उधर AXIS बैंक के ग्रॉस ADVANCES में करीब 14 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन INDUSIND BANK के नेट एडवांसेज 13.1% घटे हैं। इसकी नेट डिपॉजिट में भी कमी देखने को मिली है।

ट्रेंट के रेवेन्यू में 17% का उछाल, डाबर में डिमांड रिकवरी के संकेत

ट्रेंट के अच्छे Q3 अपटेड आए है। इका स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 17 परसेंट बढ़कर 5,220 करोड़ रुपये रहा है। तीसरी तिमाही में Westside के 17 और जुडियो के 48 नए स्टोर खोले गए हैं। उधर डाबर के Q3 अपटेड से डिमांड रिकवरी के संकेत मिले हैं। पर्सनल केयर में डबल डिजिट ग्रोथ संभव है।

M&M ने लॉन्च की XUV 7XO

M&M ने अपनी लोकप्रिय SUV XUV700 का फेसलिफ्ट वर्जन XUV 7XO लॉन्च किया है। पेट्रोल वर्जन की ex-showroom कीमत 13.66 लाख रुपये से शुरू होगी। डीजल वर्जन के लिए 14 लाख 96 हजार रुपये खर्च करने होंगे।

FII और DII फंड फ्लो

5 जनवरी को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि उसी दिन डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 1764 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे

अमेरिकी इक्विटी मार्केट

वॉल स्ट्रीट सोमवार को ऊपर चढ़कर बंद हुआ। फाइनेंशियल शेयरों में तेज़ी से डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी मिलिट्री हमले में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के बाद एनर्जी कंपनियों के शेयरों में उछाल आया। S&P 500 0.64% चढ़कर 6,902.05 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.69% बढ़कर 23,395.82 पर पहुंच गया, जबकि डाओ 1.23% बढ़कर 48,977.18 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजार

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिली और वे रिकॉर्ड स्तर के करीब बने रहे क्योंकि भू-राजनीतिक चिंताओं के बावजूद निवेशकों ने अपने पोर्टफोलियो में निवेश करना जारी रखा। गिफ्ट NIFTY 72.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 52,116.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स 0.85 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.35 फीसदी चढ़कर 30,209.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.41 फीसदी की बढ़त के साथ 26,724.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं,कोस्पी में 0.08 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। शंघाई कम्पोजिट 1.14 फीसदी की बढ़त के साथ 4,069.38 के स्तर पर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

US 10-ईयर ट्रेजरी बॉन्ड और 2-ईयर ट्रेजरी पर यील्ड मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। ये 4.16 और 3.45 के लेवल पर दिख रहे हैं।

डॉलर इंडेक्स

मंगलवार को एशिया में ट्रेडिंग शुरू होने पर अमेरिकी डॉलर दो हफ़्ते के ऊंचे स्तर के पास स्थिर दिख रहा था। वेनेजुएला में अमेरिकी मिलिट्री कार्रवाई से बाज़ार की घबराहट कम हुई और फेड अधिकारियों की नरम टिप्पणियों से वॉल स्ट्रीट पर जोखिम लेने की भावना बढ़ी है। डॉलर इंडेक्स, जो छह करेंसी की बास्केट के मुकाबले डॉलर मज़बूती को मापता है, 98.34 पर दिख रहा है। सोमवार को चार दिन की लगातार बढ़त के बाद इसमें 0.04% की मामूली बढ़ोतरी हुई है।

 

 

Market cues : निफ्टी के 26200 से ऊपर टिके रहने तक 26400–26500 की ओर रिबाउंड की संभावना कायम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।