Credit Cards

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: 10 जनवरी को बीएसई सेंसेक्स 272 अंक उछलकर 71,658 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 74 अंक बढ़कर 21,619 पर बंद हुआ था। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 2.2 फीसदी गिरकर 12.97 के स्तर पर आ गया, जिससे तेजड़ियों को राहत मिली। 11 जनवरी को बाजार के हल्की बढ़त के साथ खुलने के संकेत दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 15 अंको की बढ़त के साथ बाजार के लिए अच्छे संकेत दे रहा है

अपडेटेड Jan 11, 2024 पर 9:24 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : 10 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,721.35 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,080.01 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Stock Market: आज 11 जनवरी को बाजार के हल्की बढ़त के साथ खुलने के संकेत दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 15 अंको की बढ़त के साथ बाजार के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। अगर पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो 10 जनवरी को बीएसई सेंसेक्स 272 अंक उछलकर 71,658 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 74 अंक बढ़कर 21,619 पर बंद हुआ था। इसने डेली टाइम फ्रेम पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था जो निचले स्तरों से खरीदारी आने का संकेत देता है। 10 जनवरी के फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 2.2 फीसदी गिरकर 12.97 के स्तर पर आ गया, जिससे तेजड़ियों को राहत मिली।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 21,636 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 21,689 और 21,763 के स्तर पर अगले रजिस्टेंस हैं। जबकि निचले स्तर पर इसके लिए 21,496 पर सपोर्ट दिख रहा है। इसके बाद 21,450 और 21,377 के स्तर पर अगले सपोर्ट हैं।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक कुणाल शाह के मुताबिक अगर निफ्टी 21,700-21,750 के स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब होता है, तो फिर इसमें 22,000 का स्तर भी देखने को मिल सकता है।


करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

आज आएंगे इंफोसिस और TCS के नतीजे

आज IT दिग्गज TCS और इंफोसिस के नतीजे आने वाले हैं। 31 दिसंबर 2023 को खत्म हुई तिमाही में इंफोसिस का डॉलर रेवेन्यू करीब 2 फीसदी घट सकता है। कंपनी के कॉन्सेंट करेंसी ग्रोथ पर भी दबाव संभव है। वहीं TCS का डॉलर रेवेन्यू फ्लैट रह सकता है। जबकि, इसके मार्जिन में हल्का सुधार संभव है। दोनों कंपनियों की मैनेजमेंट कमेंट्री पर बाजार की नजर रहेगी।

डॉलर इंडेक्स

वायदा कारोबार में डॉलर इंडेक्स 0.06 फीसदी गिरकर 102.57 पर कारोबार कर रहा है। जबकि एक डॉलर की कीमत 83.02 रुपये के आसपास है।

फीनिक्स मिल्स के अच्छे Q3 अपडेट, BOI Q3 अपडेट- ग्रॉस एडवांसेज में बढ़ोतरी

तीसरी तिमाही के लिए फीनिक्स मिल्स ने अच्छे अपडेट पेश किए हैं। इसके ग्रॉस रिटेल कलेक्शन में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं बैंक ऑफ इंडिया के तीसरी तीमाही के ग्रॉस एडवांसेज में 11.50 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। इसका ग्लोबल डिपॉजिट में भी करीब 9 फीसदी का इजाफा हुआ है।

ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत

ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशिया में मजबूती है। जापानी इंडेक्स निक्केई में 1.5 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी कारोबार कर रहा फ्लैट। रिटेल महंगाई के आंकड़ों से पहले कल अमेरिकी इंडेक्सों में रही अच्छी तेजी देखने को मिली थी। नैस्डैक सबसे ज्यादा 0.75 फीसदी चढ़ा था। वहीं, डाओ जोंस में 170 अंकों का उछाल देखने को मिला था। अमेरिका में आज दिसंबर के रिटेल महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं। दिसंबर में रिटेल महंगाई में 0.2 फीसदी की बढ़त संभव है। अमेरिका में आज बेरोजगारी भत्ते के आंकड़ों का भी इंतजार है।

क्रूड में नरमी

कच्चे तेल में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिका में क्रूड स्टॉक बढ़ने का असर दिख रहा है। 5 जनवरी के हफ्ते में US क्रूड इन्वेंट्री 13 लाख बैरल बढ़ी है। क्रूड में डिमांड की चिंता कायम है। क्रूड का भाव 1 फीसदी से ज्यादा गिरकर 77 डॉलर के करीब है।

सोने में नरमी

वहीं सोने में हल्की कमजोरी देखने को मिल रही है। एक्सिनिटी ग्रुप के हान टैन का कहना है कि अगर सीपीआई के आंकड़े बाजार की से ज्यादा रहते हैं, तो शायद फेड को दरों में कटौती के फैसले में देरी करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसके चलते सोने पर दबाव बन सकता है। हालांकि, अमेरिकी में अवस्फीति (disinflation) के जोर पकड़ने के संकेत के चलते शॉर्ट टर्म में हाजिर बाजार में सोने का भाव 2,100 डॉलर के करीब पहुंच सकता है।

11 जनवरी को आने वाले नतीजे

आज 11 जनवरी 2024 को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, 5पैसा कैपिटल, एजीआई इंफ्रा, फंडवाइज़र कैपिटल (इंडिया), जीटीपीएल हैथवे, गुजरात होटल्स, केनवी ज्वेल्स, लॉन्गव्यू टी कंपनी, मर्करी ट्रेड लिंक्स, प्लास्टिब्लेंड्स इंडिया, प्रो फिन कैपिटल सर्विसेज, क्वासर इंडिया , राजू इंजीनियर्स, सोनालिस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, शेखावाटी पॉली-यार्न और विजय टेक्सटाइल्स के 31 दिसंबर 2023 को खत्म हुए तिमाही के नतीजे आने वाले हैं जिनपर बाजार की नजर रहेगी।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 15 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए हल्की बढ़त के साथ खुलने के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 21,735 का हाई बनाने के बाद 21,710 के आसपास कारोबार कर रहा है।

FII और DII आंकड़े

10 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,721.35 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,080.01 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

Trade setup for today : निफ्टी 21700-21850 की ओर बढ़ने को तैयार, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

एनएसई ने 11 जनवरी के लिए इंडस टावर्स, पीवीआर आईनॉक्स और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को अपनी F&O प्रतिबंध सूची में शामिल किया है। वहीं, बलरामपुर चीनी मिल्स, बंधन बैंक, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, हिंदुस्तान कॉपर, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज, इंडिया सीमेंट्स, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, पीरामल एंटरप्राइजेज और सेल को इस सूची में बरकरार रखा है। जबकि, डेल्टा कॉर्प और जीएनएफसी (गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स) को इस सूची से हटा दिया गया है।

बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।