Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने चौथे दिन भी बिकवाली जारी रखी और 3 जुलाई को 1481 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी खरीदारी बढ़ाते हुए उसी दिन 1333 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी

अपडेटेड Jul 04, 2025 पर 10:53 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने चौथे दिन भी बिकवाली जारी रखी और 3 जुलाई को 1481 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

Market Today : बाजार की चाल सपाट नजर आ रही है। फिलहाल 10 बजे के आसपास निफ्टी 3.05 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 25,405 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 8.62 अंक यानी 0.01 फीसदी की कमजोरी के साथ 83,250.08 के आसपास दिख रहा है। लगभग 1898 शेयरों में बढ़त दिख रही है। 879 शेयरों में गिरावट आई है। वही, 136 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

सेबी ने जेन स्ट्रीट ग्रुप पर रोक लगाई

शेयर मार्केट में अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट ग्रुप के कारोबार पर SEBI ने रोक लगा दी है। अवैध तरीके से कमाई गई 4800 करोड़ से ज्यादा की रकम जब्त करने का आदेश दिया गया है। इंडेक्स में गड़बड़ी को लेकर SEBI ने अंतरिम ऑर्डर जारी किया है।

Q1 में बजाज फाइनेंस का AUM 25% बढ़ा, Q1 में L&T FINANCE के रिटेल लोन बुक में 18 % का उछाल


पहली तिमाही में बजाज फाइनेंस का AUM 25% उछलकर 4.4 लाख करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी के Q1 अपडेट के मुताबिक कंपनी ने 47 लाख नए ग्राहक जोड़े है। वहीं Q1 में L&T FINANCE के रिटेल लोन बुक में 18 परसेंट का उछाल आया है।

मैरिको के अच्छे Q1 अपडेट

मैरिको ने पहली तिमाही के लिए दिए अच्छे अपडेट जारी किए हैं। कंपनी ने कहा है कि कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ग्रोथ 20% से ज्यादा रहा है। भारतीय कारोबार में वॉल्यूम ग्रोथ कई तिमाहियों के शिखर पर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में डिमांड में सुधार दिख रहा है। वहीं शहरों में मांग स्थिर रही है।

BoB, बंधन बैंक के Q1 डिपॉजिट अच्छे

BANK OF BARODA के अपडेट अच्छे रहे हैं, पहली तिमाही में बैंक का DEPOSITS 8 परसेंट और ADVANCES 12.5% बढ़े हैं। वहीं BANDHAN का प्रदर्शन बढ़िया रहा है। पहली तिमाही में इसके DEPOSITS 16 परसेंट बढ़े हैं।

1.05 लाख करोड़ की रक्षा खरीद को मंजूरी

आज डिफेंस शेयरों पर खास नजर है, रक्षा मंत्रालय ने 1.05 लाख करोड़ रुपये की सैन्य खरीद को मंजूरी दे दी है। सारे उपकरण घरेलू कंपनियों से खरीदे जाएंगे।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 25,503 के आसपास हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। फिलहाल 10.26 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 2.50 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.30 फीसदी की कमजोरी दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार 0.68 फीसदी गिर कर कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.56 फीसदी की कमजोरी । वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.41 फीसदी की हल्की बढ़त दिख रही है।

अमेरिकी बाजार

अच्छे जॉब डेटा से अमेरिकी बाजारों में 1 फीसदी तक की तेजी आई। नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। डाओ रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 250 अंक दूर है। अच्छे जॉब आंकड़ों ने बाजार में जोश भरा। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने आगाह कराया था कि मजबूत जॉब आंकड़ों का पॉलिसी पर असर होगा। अटलांटा फेडरल रिजर्व बैंक के प्रेसिडेंट राफेल बोस्टिक ने कहा कि टैरिफ अनिश्चितता के बीच धैर्य रखें।

'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अमेरिकी संसद के दोनों सदनों से पास हो गया है। राष्ट्रपति के साइन के लिए बिल भेज दिया गया है। ट्रंप बिल पर शाम 5 बजे करीब साइन करेंगे। साइन होने के बाद बिल कानून बन जाएगा। ट्रंप ने कहा कि लाखों परिवारों को 'डेथ टैक्स' से आजादी मिलेगी।

US के अहम आंकड़े

इनिशियल जॉबलेस क्लेम 2.36 लाख से घटकर 2.33 लाख पर रहा। 2021 के अंत के बाद से जॉबलेस क्लेम शिखर पर बरकरार है। सर्विसेज PMI फिर से अनुमान के अनुसार 50.8 पर रहा है। अमेरिका का व्यापार घाटा बढ़कर $71.5 अरब रहा। मई में इंपोर्ट और एक्सपोर्ट दोनों में गिरावट दर्ज हुई।

अमेरिका ने वियतनाम के ट्रांसशिप्ड प्रोडक्ट्स पर 40% टैरिफ लगाया है, जबकि वियतनाम खुद को 20% पर राज़ी कर चुका है। डील कैसे लागू होगा इसको लेकर स्पष्टता नहीं। ट्रांसशिपमेंट प्रोडक्ट लिस्ट में क्या-क्या प्रोडक्ट ये साफ नहीं है। अमेरिका ने वियतनाम से ट्रांसशिप्ड वस्तुओं पर 40% टैरिफ लगाया।

भारत सरकार के एक अधिकारी ने इस डील को "चिंताजनक" बताया, खासकर अगर भारत को बराबरी की शर्तें नहीं मिलीं। चीन ने भी कहा है कि "हम अपने व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

बाजार के लिए कुछ अहम आंकड़े

अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है। नौकरियों से जुड़ा डेटा आने के बाद सोने की कीमतें गिरीं। कच्चे तेल की कीमतों में मुनाफावसूली देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड का भाव $70 प्रति बैरल के पास पहुंचा है। OPEC+ का हर दिन 4.11 मिलियन बैरल अतिरिक्त उत्पादन पर विचार संभव है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 25.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 39,757.85 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.29 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार0.53 फीसदी गिरकर 22,592.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 23,894.95 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 3,475.35 के स्तर पर दिख रहा है।

Market trend : तंग दायरे में धूम रहे सेंसेक्स-निफ्टी, 4 जुलाई को मुनाफे वाले ट्रेड पकड़ने के लिए इन अहम स्तरों पर रहे नजर

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने चौथे दिन भी बिकवाली जारी रखी और 3 जुलाई को 1481 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी खरीदारी बढ़ाते हुए उसी दिन 1333 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।