Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : 13 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर बेचे और वे नेट सेलर बने रहे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार चौथे सेशन में भी खरीदारी जारी रखी और 2,171 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे,जिससे विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच घरेलू बाजार को सहारा मिला

अपडेटेड Jul 14, 2026 पर 8:02 AM
Stock market news : कच्चे तेल में उछाल और डॉलर इंडेक्स के दो हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचने से सोने और चांदी में दबाव देखने को मिल रहा है। सोना करीब तीन परसेंट फिसलकर 4000 डॉलर के नीचे आ गया है

Market news : 14 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है,क्योंकि शुरुआती कारोबार में GIFT निफ्टी 24,042 के आसपास लाल निशान में कारोबार कर रहा था। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

सोमवार को बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती नुकसान से उबरकर मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। आईटी शेयरों में आई तेजी ने चुनिंदा FMCG,मेटल और रियल्टी शेयरों में आई कमजोरी की भरपाई करने में मदद की। मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार कमजोरी के साथ खुला,जिससे इंट्राडे में निफ्टी 24,000.20 के निचले स्तर पर आ गया। हालांकि,IT,मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में खरीदारी से नुकसान कम हुआ और बाजार बंद होने तक बेंचमार्क इंडेक्स पॉज़िटिव जोन में आ गए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 47.01 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 77,616.40 पर और निफ्टी 4.10 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 24,211 पर बंद हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

सुबह 07:26 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 159.50 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 24,044 के आसपास कारोबार कर रहा था। ये सेंसेक्स-निफ्टी के लिए निगेटिव संकेत है।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाजारों में कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 0.33 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स भी 0.98 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। हैंग सेंग में 1.19 फीसदी की गिरावट दिख रही है। ताइवान के बाजार में भी 1.55 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। वहीं,कोस्पी करीब 0.64 फीसदी नीचे है। शांघाई कंपोजिट में 0.03 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों पर टेक शेयरों का दबाव रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वे ईरानी बंदरगाहों पर फिर से नाकाबंदी लागू करेंगे। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की इस ताजा घटना से तेल की कीमतें बढ़ गईं और निवेशकों का जोखिम लेने का उत्साह कम हो गया।

डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 136.25 अंक या 0.26% गिरकर 52,500.76 पर आ गया,S&P 500 में 51.60 अंक या 0.68% की गिरावट आई और यह 7,523.79 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कम्पोजिट 371.75 अंक या 1.41% गिरकर 25,911.51 पर आ गया।

Asian Market Today: एशिया बाजारों में गिरावट, नैस्डैक 1.55% फिसला, यूएस बॉन्ड यील्ड बढ़ी

डॉलर इंडेक्स

मंगलवार को अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने से पहले डॉलर में स्थिरता रही। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण तेल की कीमतें बढ़ीं,जबकि संभावित दखलंदाज़ी को लेकर सावधानी और सरकारी पेंशन फंड आवंटन पर नीति-निर्माताओं की टिप्पणियों के बीच येन में कमजोरी बनी रही। फिलहाल US डॉलर इंडेक्स 101.23 पर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-साल और 2-साल के ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड में बहुत कम बदलाव के साथ 4.81% और 4.28% पर कारोबार हो रहा है।

एशियन करेंसी

पिछली क्लोजिंग के मुकाबले एशियाई करेंसी का प्रदर्शन मिलाजुला दिख रहा है। इन करेंसी में दक्षिण कोरियाई वॉन में सबसे ज़्यादा बढ़त देखी गई है, जो 0.295% बढ़ी है। जापानी येन में भी मामूली बढ़त(0.062%) हुई है,जबकि थाई बाहत (0.009%)और सिंगापुर डॉलर (0.008%)में लगभग कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर, बेंचमार्क के मुकाबले कई करेंसीज कमजोर हुईं। सबसे ज्यादा गिरावट इंडोनेशियाई रुपिया में देखनो के मिल रही है। जिसकी वैल्यू 0.243% गिरी है। इसके बाद मलेशियन रिंगित(-0.208%)और फिलीपीन पेसो (-0.201%) का नंबर रहा,जो बिकवाली के दबाव को दिखाता है। चीनी रेनमिनबी (-0.046%)और ताइवान डॉलर (-0.016%) में बहुत मामूली गिरावट आई,जिससे पता चलता है कि बाजार में उतार-चढ़ाव कम है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

13 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 3,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर बेचे और वे नेट सेलर बने रहे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार चौथे सेशन में भी खरीदारी जारी रखी और 2,171 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे,जिससे विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच घरेलू बाजार को सहारा मिला।

कच्चे तेल में उछाल

हॉर्मुज में 20% टैक्स लगाने के ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल में आग लग गई है। ब्रेंट कल के निचले स्तर से 10% उछलकर 85 डॉलर के करीब आ गया है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका हॉर्मुज का संरक्षक हैं। गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा के लिए टोल टैक्स देना होगा। इधर US-ईरान के बीच वार-पलटवार जारी है। सऊदी और हूती का नया फ्रंट भी खुल गया है।

सोने और चांदी में दबाव

कच्चे तेल में उछाल और डॉलर इंडेक्स के दो हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचने से सोने और चांदी में दबाव देखने को मिल रहा है। सोना करीब तीन परसेंट फिसलकर 4000 डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं चांदी में 4% की गिरावट दिख रही है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी उछाल देखने को मिला है।

अनुमान से थोड़े बेहतर HCLTECH के नतीजे

पहली तिमाही में सुस्त अनुमान से HCLTECH के नतीजे थोड़े बेहतर रहे हैं। Constant Currency रेवेन्यू 1.1% के अनुमान के मुकाबले सिर्फ 0.5% घटा है। FY27 के लिए CC रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 1 से 4 फीसदी के बीच बरकरार है। ऑर्डर बुकिंग मजबूत रही है। AI रेवेन्यू में भी तिमाही आधार पर सुधार देखने को मिला है। कंपनी ने डाटा सेंटर में 3,500 करोड़ रुपए निवेश का एलान किया है।

बायोकॉन में करीब 3500 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव, पूरी 5.64% हिस्सेदारी बेच सकता है Mylan

बायोकॉन में Mylan ब्लॉक डील के जरिए अपनी पूरी 5.64% हिस्सेदारी बेच सकता है। 8 परसेंट डिस्काउंट पर 378 रुपए 50 पैसे प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय की गई है। करीब 3500 करोड़ रुपए के सौदे संभव हैं।

18 महीने के ऊपरी स्तर पर रिटेल महंगाई

महंगाई की रफ्तार लगातार छठे महीने बढ़ी है। जून में रिटेल महंगाई 3.93% से बढ़कर 4.38% पर आ गई है। रिटेल महंगाई 18 महीने के ऊपरी स्तर पर आ गई है। खाने-पीने की चीजें महंगी हुईं हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।