Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : 22 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने ₹819 करोड़ के भारतीय शेयर बेचे और वे नेट सेलर बने रहे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी लगातार दूसरे सेशन में बिकवाली जारी रखी और ₹418 करोड़ के शेयर बेचे

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 11:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock Market : वेस्ट एशिया संकट और गहरा गया है। अमेरिका की लगातार 12वें दिन ईरान पर बमबारी जारी रही। राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान के परमाणु ठिकानों को उड़ाने की धमकी आई है। उन्होंने कहा कि हॉर्मुज में जहाजों पर हमला हुआ तो ईरान के ब्रिज और पावर प्लांट को निशाना बनाएंगे

Market news : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए कमजोर संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में 50 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट है। FIIs की कैश और वायदा मिलाकर 5400 करोड़ की बिकवाली हुई। लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो भी 8% के करीब पहुंच गया है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

22 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों,रुपये में भारी गिरावट और बड़ी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर डाला।


ग्लोबल संकेतों के मिले-जुले रुख के कारण बाजार गिरावट के साथ खुला और दिन भर बिकवाली का दौर जारी रहा,जिससे निफ्टी 50 इंट्राडे में 23,961.40 के निचले स्तर तक आ गया। हालांकि,कुछ चुनिंदा बड़ी कंपनियों और डिफेंसिव शेयरों में खरीदारी से बेंचमार्क को अपनी कुछ गिरावट की भरपाई करने में मदद मिली। फिर भी यह 24,000 के स्तर से नीचे बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 715.06 अंक या 0.92 प्रतिशत गिरकर 76,755.05 पर और निफ्टी 191.45 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 23,996.25 पर बंद हुआ।

GIFT निफ्टी

GIFT निफ्टी शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ लगभग 23,910 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था,जिससे घरेलू इक्विटी बाजार में सपाट से लेकर निगेटिव शुरुआत के संकेत मिल रहे थे।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयरों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस क्षेत्र की चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। उन्हें उम्मीद है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास में लगने वाले अरबों डॉलर के निवेश से उन्हें फायदा होगा। गिफ्टी निफ्टी में 0.37 की गिरावट दिख रही है। वहीं, निक्केई 0.38 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स 0.56 फीसदी नीचे दिख रहा है। वहीं, हैंग सेंग में 1.17 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। ताइवान के बाजार में 0.67 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है। जबकि, कोस्पी 1.84 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। शांघाई कंपोजिट में 0.09 फीसदी की कमजोरी दिख रही है।

अमेरिकी बाजार

बुधवार को टेक्नोलॉजी शेयरों के मिलेजुले प्रदर्शन के कारण नैस्डैक की अगुवाई में वॉल स्ट्रीट में गिरावट आई। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 6.06 अंक या 0.01% गिरकर 52,218.58 पर आ गया,S&P 500 में 10.24 अंक या 0.14% की गिरावट हुई और यह 7,498.96 पर बंद हुआ,जबकि नैस्डैक कंपोजिट 146.30 अंक या 0.57% गिरकर 25,690.90 पर आ गया।

विदेशी निवेशकों ने की बिकवाली

22 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹819 करोड़ के भारतीय शेयर बेचे और वे नेट सेलर बने रहे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी लगातार दूसरे सेशन में बिकवाली जारी रखी और ₹418 करोड़ के शेयर बेचे।

वेस्ट एशिया संकट और गहराया

वेस्ट एशिया संकट और गहरा गया है। अमेरिका की लगातार 12वें दिन ईरान पर बमबारी जारी रही। राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान के परमाणु ठिकानों को उड़ाने की धमकी आई है। उन्होंने कहा कि हॉर्मुज में जहाजों पर हमला हुआ तो ईरान के ब्रिज और पावर प्लांट को निशाना बनाएंगे। ईरान ने भी कहा है कि आंख के बदले आंख नीति के तहत खाड़ी देशों के इंफ्रा पर अटैक करेंगे।

क्रूड में उबाल,$95 के निकला पार

US-ईरान में टकराव गहराने और हूतियों के सऊदी तेल टैंकरों पर हमले से क्रूड में उबाल आ गया है। क्रूड 95 डॉलर के पार निकल कर 6 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया है। ट्रंप ने कहा कि बस थोड़ा वक्त दें,तेल की कीमतें वॉर से पहले के स्तर के नीचे आएंगी।

इंफोसिस,सिप्ला और इंडिगो के नतीजे आज

नतीजों के लिहाज से आज बेहद अहम दिन है। निफ्टी की तीन कंपनियां इंफोसिस,इंडिगो और सिप्ला Q1 रिजल्ट्स पेश करेंगी। इंफोसिस का Constant Currency रेवेन्यू 1.8% बढ़ सकता है,मार्जिन में भी हल्का सुधार संभव है। साथ ही,एम्फैसिस,सोना BLW समेत वायदा के 5 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।