Stock Market News : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के 31 जुलाई को सपाट खुलने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी सपाट चाल के साथ भारतीय बाजारों के लिए सुस्ती के संकेत दे रहा है। अभी कुछ देर पहले ये 24,927.5 के करीब नजर आ रहा था। इस हफ्ते बैंक ऑफ जापान और यूनाइटेड स्टेट्स फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर आने वाले फैसले के पहले कल ग्लोबल मार्केट मिलाजुला रहा है। जिसके चलते भारतीय बाजार भी दिन भर की अपनी सारी बढ़त गंवा कर अंत में सपाट बंद हुए थे।