Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today: गुरुवार को वॉल स्ट्रीट में तेजी रही। ईरान युद्ध खत्म करने की दिशा में हुई प्रगति से निवेशकों का भरोसा बढ़ा,जबकि ब्रॉडकॉम के निराशाजनक नतीजों के कारण चिप शेयरों में बिकवाली हुई,जिससे नैस्डैक नीचे आ गया

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 8:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news :US डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसी में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। डॉलर की मजबूती के बीच ज़्यादातर रीजनल करेंसीज कमजोर दिख रही हैं। साउथ कोरियन वॉन सबसे खराब परफ़ॉर्मर रहा

Market news : भारतीय इक्वटी मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स,BSE सेंसेक्स और निफ्टी 5 जून को सुस्ती के साथ खुल सकते हैं। GIFT निफ्टी से मिल रहे सुस्ती के संकेत से कुछ ऐसा ही लग रहा है। गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में लगभग 23,560 के स्तर पर हल्की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

4 जून को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट बंद हुए थे। निवेशक 5 जून को आने वाले रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) के मॉनेटरी पॉलिसी फैसलों को लेकर सतर्क बने रहे, इसलिए बाजार में कोई बड़ी हलचल नहीं दिखी। इसके अलावा,अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते और अमेरिका-भारत ट्रेड एग्रीमेंट पर चल रही बातचीत को लेकर बनी अनिश्चितता का भी बाजार के सेंटीमेंट पर असर पड़ा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 13.84 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 74,360.01 पर और निफ्टी 10.95 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 23,416.55 पर बंद हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

सुबह 08.20 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 16.50 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 23,560.50 के स्तर पर दिख रहा था।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाजारों में कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी 16.50 अंक यानी 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 23,560.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं,जापान के निक्केई में 1.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स भी 0.13 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। जबकि,हैंग सेंग में 0.61 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। ताइवानी बाजार में 0.54 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.27 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है।

Stock Market View : निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी लग रहा ज्यादा अच्छा, आज इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

अमेरिकी बाजार

गुरुवार को वॉल स्ट्रीट में तेजी रही। ईरान युद्ध खत्म करने की दिशा में हुई प्रगति से निवेशकों का भरोसा बढ़ा,जबकि ब्रॉडकॉम के निराशाजनक नतीजों के कारण चिप शेयरों में बिकवाली हुई,जिससे नैस्डैक नीचे आ गया। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 874.86 अंक या 1.73% बढ़कर 51,561.93 पर पहुंच गया,S&P 500 इंडेक्स में 30.63 अंक या 0.41% की बढ़त हुई और यह 7,584.31 पर बंद हुआ,जबकि नैस्डैक कंपोजिट 23.02 अंक या 0.09% गिरकर 26,830.96 पर आ गया।

डॉलर इंडेक्स

येन और यूरो समेत कई करेंसी के मुकाबले डॉलर की वैल्यू मापने वाला डॉलर इंडेक्स लगभग सपाट दिख रहा है। इस हफ़्ते इसमें 0.5% की बढ़त होने की उम्मीद है। फिलहाल यह 99.42 के स्तर पर नजर आ रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-साल और 2-साल के ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड मामूली रूप से घटकर क्रमशः 4.46% और 4.04% हो गई है।

एशियन करेंसी

US डॉलर के मुकाबले एशियाई करेंसी में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। डॉलर की मजबूती के बीच ज़्यादातर रीजनल करेंसीज कमजोर दिख रही हैं। साउथ कोरियन वॉन सबसे खराब परफ़ॉर्मर रहा,जिसमें 0.463% की गिरावट आई,इसके ठीक बाद इंडोनेशियाई रुपिया का नंबर है जिसमें 0.454% की गिरावट आई है। दूसरी प्रमुख मुद्राओं में मलेशियाई रिंगित में 0.328% की गिरावट आई है। जबकि थाई बहत,ताइवान डॉलर और सिंगापुर डॉलर में क्रमशः 0.190%, 0.111% और 0.070% की गिरावट नजर आ रही है।

दूसरी ओर,कुछ करेंसीज मजबूत दिख रही हैं। फिलीपीन पेसो इस क्षेत्र में सबसे ज़्यादा बढ़त वाली करेंसी रही,जिसमें 0.109% की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद चीनी रेनमिनबी और जापानी येन का नंबर रहा,जिनमें क्रमशः 0.059% और 0.056% की बढ़त दर्ज की गई है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

4 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार सातवें सेशन में नेट सेलर के तौर पर काम किया और 4,447 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं दूसरी ओर,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार तेरहवें सेशन में भी खरीदारी जारी रखी और 4,360 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।