Stock Market View : निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी लग रहा ज्यादा अच्छा, आज इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Stock Market View: निफ्टी पर बात करते हुए पवन माहेश्वरी ने कहा कि कल सुबह मार्केट नीचे ओपन होने के बाद अच्छी रिकवरी दिखाने की कोशिश की। पिछले दो दिन पहले भी यहीं पर ही एक अच्छा डिमांड जोन क्रिएट हुआ था। हालांकि अभी वाला लेवल थोड़ा बहुत पुख्ता नहीं है। लेकिन अगर मार्केट 23,600 के ऊपर टिकता है तो फिर यहां से एक अच्छी तेजी देखी जा सकती है

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 8:14 AM
Bank Nifty View : पवन माहेश्वरी ने कहा कि इसका चार्ट बहुत अच्छा दिख रहा है। अगर किसी आने वाली रैली में निफ्टी ऊपर जाता है तो इसमें बैंक निफ्टी की अहम भूमिका होगी। खरीदारी के नजरिए से बैंक निफ्टी के लेवल्स काफी अच्छे दिख रहे हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stock Market View : कल 4 जून को सेंसेक्स वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। निफ्टी और सेंसेक्स निचले स्तर से सुधरकर बंद हुए। बैंक निफ्टी निचले स्तर से करीब 1% सुधरकर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में खरीदारी रही। एनर्जी,फार्मा,रियल्टी इंडेक्स हल्की बढ़त पर बंद हुए। PSE और CPSE इंडेक्स में भी हल्की खरीदारी रही। IT,इंफ्रा और मेटल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में निफ्टी 11 प्वाइंट चढ़कर 23,417 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 14 प्वाइंट चढ़कर 74,360 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 122 प्वाइंट चढ़कर 54,308 पर बंद हुआ। मिडकैप 279 प्वाइंट चढ़कर 60,967 पर बंद हुआ।

    निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में बिकवाली रही। बैंक निफ्टी के 14 में से 8 शेयरों में खरीदारी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे कमजोर होकर 95.79/$ पर बंद हुआ। ऐसे में आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और इंडेक्स और शेयरों में क्या हो कमाई की रणनीति, इस पर बात करने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े रघुनाथ कैपिटल (Raghunath Capital) के CEO पवन माहेश्वरी

    निफ्टी व्यू


    निफ्टी पर बात करते हुए पवन माहेश्वरी ने कहा कि कल सुबह मार्केट नीचे ओपन होने के बाद अच्छी रिकवरी दिखाने की कोशिश की। पिछले दो दिन पहले भी यहीं पर ही एक अच्छा डिमांड जोन क्रिएट हुआ था। हालांकि अभी वाला लेवल थोड़ा बहुत पुख्ता नहीं है। लेकिन अगर मार्केट 23,600 के ऊपर टिकता है तो फिर यहां से एक अच्छी तेजी देखी जा सकती है। ऐसे में टेक्निकल ट्रेडिंग पॉइंट ऑफ व्यू से ये वह ज़ोन है जहां पर अभी वेट एंड वॉच करना चाहिए। लेकिन अगर निफ्टी 23600 के ऊपर निकल कर मजबूती दिखाता है तो एक बहुत ही अच्छा खरीदारी का मौका बनेगा।

    बैंक निफ्टी व्यू

    बैंक निफ्टी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसका चार्ट बहुत अच्छा दिख रहा है। अगर किसी आने वाली रैली में निफ्टी ऊपर जाता है तो इसमें बैंक निफ्टी की अहम भूमिका होगी। खरीदारी के नजरिए से बैंक निफ्टी के लेवल्स काफी अच्छे दिख रहे हैं। इस समय सरकारी और निजी दोनों बैंक बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी के ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। 5353200 इसका एक बॉटम लगता है। आने वाले कुछ समय में बैंक निफ्टी हमें 5500-55700 और यहां तक की 56000 तक जाता दिख सकता है। बैंक निफ्टी पर काफी बुलिश नजरिया है। अगर निफ्टी 23600 का लेवल क्रॉस करता है तो हमें बैंक निफ्टी में अच्छे लॉन्ग पोजीशन क्रिएट करने के मौके मिलेंगे। बैंक निफ्टी से ज्यादा उम्मीदें हैं।

    Market cues : हाल की रिकवरी के बावजूद बाजार में सतर्क रहने की जरूरत,निफ्टी के लिए 23300 के लेवल पर फौरी सपोर्ट

    पवन माहेश्वरी की टॉप पिक्स

    इनकी पहली पसंद है टाटा मोटर्स पीवी (TATA MOTORS PV)। कल यह शेयर 400 रुपए के आसपास क्लोज हुआ था। अस स्टॉक में 420 रुपए का टारगेट मुमकिन लग रहा है। स्टॉक में 385 रुपए के स्टॉप लॉस की सलाह होगी। 420 रुपए का टारगेट मिलने के बाद फिर से स्टॉक को रिव्यू करेंगे। रिव्यू करने के बाद हो सकता है हम अपने स्टॉप लॉस को ट्रेल करें। यह स्टॉक एक लंबी तेजी का कैंडिडेट नजर आ रहा है।

    पवन माहेश्वरी को श्रीराम फाइनेंस भी अच्छा लग रहा है। कल इस स्टॉक ने जिस तरह का कैंडल बनाया उसको देख कर लगता है कि यह शेयर यहां 960-980 रुपए का लेवल दिखा सकते है। इसके लिए 899 रुपए के स्टॉप लॉस की सलाह होगी।

     

    डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।