Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : सोमवार को डॉलर दो महीने के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया। अमेरिका में शानदार जॉब्स रिपोर्ट के कारण इसमें मजबूती आई है। सुबह 08.27 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 23,193 के स्तर पर दिख रहा था। 5 जून को उतार-चढ़ाव भरे सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 8:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news :सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें $2 प्रति बैरल से ज्यादा बढ़ गईं है। रविवार को इज़राइल ने लेबनान पर फिर से हमले शुरू कर दिए,जबकि दोनों देशों के बीच युद्धविराम हुआ था

Market news : GIFT Nifty से मिल रहे मजबूत संकेतों को देखें तोउम्मीद है कि 8 जून को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी पॉजिटिव नोट पर खुल सकते हैं। हालांकि, बाजार में सतर्कता की भावना हावी रह रह सकती है। शुरुआती कारोबार में GIFT Nifty 23,140 के लेवल के आसपास हरे निशान में ट्रेड कर रहा था। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

5 जून को उतार-चढ़ाव भरे सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। यह तब हुई गिरावट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट को 5.25% पर बनाए रखा और'न्यूट्रल'रुख बरकरार रखा। सेंट्रल बैंक ने FY27 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान लगभग 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया,जबकि महंगाई का अनुमान बढ़ाकर लगभग 5.1% कर दिया। कारोबार के अंत में,सेंसेक्स 116.67 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 74,243.34 पर और निफ्टी 49.85 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 23,366.70 पर बंद हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

सुबह 08.27 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 82.50 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 23,193 के स्तर पर दिख रहा था।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाजारों में कमजोर कारोबार देखने को मिल रहा है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी में बढ़त दिख रही है। वहीं,जापान के निक्केई में 3.51 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स भी 1.46 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। जबकि,हैंग सेंग में 0.69 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। ताइवानी बाजार में 3.88 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। कोस्पी 4.49 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.78 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट की लगातार नौ हफ्ते की बढ़त का सिलसिला अचानक टूट गया। मई की मज़बूत जॉब्स रिपोर्ट के बाद U.S.फ़ेडरल रिज़र्व की सख्त पॉलिसी की आशंका बढ़ गई,जिससे तेजी से बढ़ रहे टेक्नोलॉजी शेयरों में अप्रैल 2025 के बाद की सबसे बड़ी एक-दिन की गिरावट देखी गई। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 695.15 अंक या 1.35% गिरकर 50,866.78 पर आ गया,S&P 500 में 200.57 अंक या 2.64% की गिरावट हुई और यह 7,383.74 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 1,121.53 अंक या 4.18% गिरकर 25,709.43 पर आ गया।

डॉलर इंडेक्स

सोमवार को डॉलर दो महीने के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया। अमेरिका में शानदार जॉब्स रिपोर्ट के कारण इसमें मजबूती आई है। इससे ट्रेडर्स को लग रहा है इस साल फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है। वहीं, येन और नीचे गिरकर इंटरवेंशन जोन(हस्तक्षेप क्षेत्र)में पहुंच गया है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 100.01 पर आ गया है।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-साल के ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड दो बेसिस पॉइंट बढ़कर 4.55% हो गई और 2-साल के ट्रेजरी बॉन्ड पर यील्ड लगभग 3 बेसिस पॉइंट बढ़कर 4.17% हो गई है।

एशियन करेंसी

एशियाई करेंसीज में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। फिलीपीन पेसो सबसे मजबूत रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इसमें 0.208% की बढ़त दर्ज की गई है। इंडोनेशियाई रुपिया में भी 0.072% की बढ़त देखी गई है,जबकि सिंगापुर डॉलर 0.054% मजबूत हुआ। जापानी येन और थाई बाहत में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। इनमें क्रमशः 0.012% और 0.009% की मामूली बढ़त हुई है।

कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में मलेशियाई रिंगित में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। यह 0.800% गिर गई है। दक्षिण कोरियाई वॉन पर भी दबाव में है और इसमें 0.622% की गिरावट आई है। चीनी रेनमिनबी 0.206% नीचे आई है,जबकि ताइवान डॉलर में 0.089% की मामूली गिरावट हुई है।

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें $2 प्रति बैरल से ज्यादा बढ़ गईं है। रविवार को इज़राइल ने लेबनान पर फिर से हमले शुरू कर दिए,जबकि दोनों देशों के बीच युद्धविराम हुआ था। इन हमलों की वजह से ईरान युद्ध के खत्म होने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य से कच्चे तेल की सप्लाई फिर से शुरू होने की उम्मीदें कम हो गईं हैं।

सोने की चाल सपाट

ईरान द्वारा इज़राइल पर कई मिसाइलें दागे जाने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट बनी रही। इस घटना ने मध्य पूर्व में चल रहे उस युद्ध को खत्म करने की कोशिशों को खतरे में डाल दिया है,जिसने ग्लोबल बाजारों को बुरी तरह प्रभावित किया है। फिलहाल कोमेक्स पर सोना 0.08 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है। वहीं, चांदी में 0.1 फीसदी की हल्की कमजोरी दिख रही है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

5 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 8,776 करोड़ रुपये के शेयर बेचे,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 9,133 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।