Market news : GIFT Nifty से मिल रहे मजबूत संकेतों को देखें तोउम्मीद है कि 8 जून को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी पॉजिटिव नोट पर खुल सकते हैं। हालांकि, बाजार में सतर्कता की भावना हावी रह रह सकती है। शुरुआती कारोबार में GIFT Nifty 23,140 के लेवल के आसपास हरे निशान में ट्रेड कर रहा था। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
