Get App

Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News: एसजीएक्स निफ्टी से आज भारत में ब्रॉडर मार्केट के लिए सकारात्मक शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एसजीएक्स निफ्टी आज के सत्र में 18744 अंक पर खुलने के बाद 35 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स ने खुले बाजार में 43.32 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर लॉजिस्टिक्स कंपनी स्नोमैन लॉजिस्टिक्स में 14 लाख अतिरिक्त शेयर अधिग्रहित किए हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 09, 2023 पर 9:13 AM
Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market:09 जून को NSE पर 2 स्टॉक इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और मणप्पुरम फाइनेंस F&O बैन में हैं

Stock Market News: 9 जून को बाजार के हल्की बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। एसजीएक्स निफ्टी से आज भारत में ब्रॉडर मार्केट के लिए सकारात्मक शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। एसजीएक्स निफ्टी आज के सत्र में 18744 अंक पर खुलने के बाद 35 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। उधर सिंगापुर एक्सचेंज पर SGX फ्यूचर्स ने 9 जून को शुरुआती कारोबार में 18798 की ऊंचाई को छुआ है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 294 अंकों की गिरावट के साथ 62848 अंकों पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 91 अंकों की गिरावट के साथ 18634 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 इंडेक्स 18398 पर स्थित अपने 200-डे मूविंग एवरेज से ऊपर कायम है।

आज के कारोबार में निफ्टी को 18614 पर और उसके बाद 18576 और 18514 पर सपोर्ट मिल सकता है। यदि इंडेक्स में तेजी आती है तो इसके लिए 18738 , 18776 और 18838 पर रजिस्टेंस होगा।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

आरबीआई ने फिनटेक और बैंकों/एनबीएफसी के बीच साझेदारी की कुंजी एफएलडीजी को दी मंजूरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें