Hot Stocks : निफ्टी में 23100 का लेवल टूटा तो आएगी बड़ी गिरावट, अगले 3-4 सेशन में करनी है कमाई तो इन दो शेयरों पर रहे नजर

Hot Stocks : ग्लोबल कैपिटल मार्केट के गौरव शर्मा ने कहा कि आगे बाजार में कुछ और प्रॉफिट टेकिंग आ सकती है। निफ्टी के लिए अब यहां से 23100 का स्पॉट लेवल्स एक अहम लेवल बन गया है। आज के सत्र में इस लेवल को होल्ड करना जरूरी है। अन्यथा बाजार के अंदर स्टीप सेल ऑफ देखने को मिल सकता और निफ्टी 20800 की तरफ फिसल सकता है

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 10:59 AM
Hot Stocks : गौरव शर्मा ने कहा कि वे बाजार को लेकर सतर्क नजरिया अपनाने के पक्ष में है। ऐसे में उनकी एक कॉल बॉय साइड की और दूसरी कॉल सेल साइड की है

Hot Stocks : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स आज गिरावट के साथ खुले हैं। निफ्टी 23100 के आसपास दिख रहा है। निफ्टी पर ONGC,पावर ग्रिड कॉर्प,ICICI बैंक,अपोलो हॉस्पिटल्स और मारुति सुजुकी में बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि HCL टेक्नोलॉजीज,इंफोसिस,टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, आयशर मोटर्स और एटरनल में गिरावट नजर आ रही है। फार्मा और मीडिया को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। IT इंडेक्स में 2% से ज्यादा की गिरावट है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.5% की गिरावट है।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बाजार की चाल पर बात करते हुए ग्लोबल कैपिटल मार्केट के गौरव शर्मा ने कहा कि बाजार की ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाया। फर्स्ट हाफ में बाजार एक अच्छी शुरुआत देकर हायर लेवल्स को होल्ड करता दिखा। निफ्टी 23,400 के रेजिस्टेंस को भी पार करने में कामयाब रहा। लेकिन दुर्भाग्य से यह उसके ऊपर होल्ड नहीं कर पाया। यहां से हमें एक अच्छी खासी बिकवाली का दौर देखने को मिला। बैंक निफ्टी जो कि एक कैटलिस्ट का रोल प्ले कर रहा था, परसों के और कल के सत्र में भी हायर लेवल से बिकवाली का शिकार हुआ। आगे बाजार में कुछ और प्रॉफिट टेकिंग आ सकती है। निफ्टी के लिए अब यहां से 23100 का स्पॉट लेवल्स एक अहम लेवल बन गया है। आज के सत्र में इस लेवल को होल्ड करना जरूरी है। अन्यथा बाजार के अंदर स्टीप सेल ऑफ देखने को मिल सकता और निफ्टी 20800 की तरफ फिसल सकता है। आज और कल का ट्रेडिंग सेशन बहुत अहम होगा। निफ्टी के लिए 23000 के मार्क को होल्ड करना बहुत जरूरी है। अगर वीकली क्लोजिंग इसके नीचे हुई तो ये बाजार के लिए बड़ा नेगेटिव होगा।


बैंक निफ्टी व्यू

बैंक शेयरों पर अपनी राय साझा करते हुए गौरव शर्मा ने कहा कि कल सुबह लग रहा था कि बैंकेक्स 55800 इंट्राडे रेजिस्टेंस मार्क की तरफ जाएगा लेकिन उससे पहले ही यह तेजी थम गई और एक अच्छी-खासी बिकवाली आई। इसके चलते इंडेक्स निचले स्तरों पर आकर बंद हुआ। आज के कारोबारी सत्र में अगर बैंकेक्स के अंदर 54,800 स्पॉट का लेवल टूटता है तो इसमें और गिरावट दिखेगी। यह पर हमें एक ट्रेड मिल सकता है। 401 अंकों के डाउन साइड के लिए शॉर्ट सेल करके कमाई के मौके बन सकते है। रिलेटिव स्ट्रेंथ की बात करें तो यह बैंकक्स में ज्यादा है। निफ्टी की तुलना में बैंकेक्स काफी ज्यादा बेहतर तरीके से प्लेस्ड नजर आ रहा है। पीएसयू बैंक्स की तरफ से और स्पेशली स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से पिछले दो-तीन सेशंस में अच्छा सपोर्ट आता हुआ दिखा है। साथ ही साथ Axis Bank, Kotak Bank जैसे शेयरों में भी हमें तेजी का माहौल दिखा जिसके चलते बैंकिंग इंडेक्स एक अच्छा पॉजिटिव मोमेंटम बरकरार रहा। हालांकि कल ये तेजी थमती भी दिखी। लेकिन अभी भी यह इंडेक्स वेरी वेल प्लेस्ड दिख रहा है।

गौरव शर्मा के पसंदीदा शेयर

गौरव शर्मा ने कहा कि वे बाजार को लेकर सतर्क नजरिया अपनाने के पक्ष में है। ऐसे में उनकी एक कॉल बॉय साइड की और दूसरी कॉल सेल साइड की है। पहले सेल साइड की कॉल की बात कर लेते हैं। शॉर्ट सेल पोजीशन के लिए भेल काफी अच्छा लग रहा। इस शेयर में कल 5% की गिरावट आई। कहीं ना कहीं या एक ब्रेकडाउन लेवल पर भी है। अगर ओपन इंटरेस्ट की बात करें तो भेल के अंदर कल बहुत ज्यादा तो नहीं लगभग 1% का ओपन इंटरेस्ट भी देखने को मिला। इसका मतलब यह है कि शॉर्ट पोजीशंस कैरी फॉरवर्ड हुई है। फ्रेश शॉट्स इनिशिएट हुए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि इस शेयर में अभी और गिरावट आ सकती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए भेल(BHEL) के जून फ्यूचर्स में ₹392 के स्टॉप लॉस के साथ, 360 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली करनी चाहिए।

बॉय साइड की बात करें तो गौरव शर्मा को इस नजरिए से आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी (Aditya Birla Sun Life Amc) का शेयर पसंद आ रहा है। यह आदित्य बिरला की लाइफ इंश्योरेंस एएमसी कंपनी है। इसके अंदर कल बहुत ही अच्छा मूव रहा। मार्केट की चाल के विपरीत इसने बिल्कुल टॉप पा ट्रेड किया और अपने हाई के एकदम नजदीक जाकर बंद हुआ। स्टॉक अपने 52 वीक हाईएस्ट पीक प्वाइंट के बिल्कुल नजदीक ट्रेड कर रहा है। इससे हमें यह भी संकेत मिलता है कि शेयर एक लॉन्ग टर्म अप ट्रेंड में चल रहा है और बाजार के विपरीत इसने अपनी परफॉर्मेंस बरकरार रखी है। वर्तमान लेवल्स पर भी यह शेयर काफी अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 1110 रुपए के आसपास, 1075 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 1200 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी। आने वाले तीन-चार सेशन में ही यह टारगेट हासिल हो सकता है।

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।