Market overview : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार को बढ़त के साथ खुले हैं। आज सुबह थोड़ी देर पहले गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ 25 306.50 के आसपास कारोबार करते हुए कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा था। ईरान-इजराइल के बीच युद्धविराम के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। शेयर मार्केट पर इसका अच्छा असर देखने को मिला। इसके चलते बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई और निफ्टी 25,200 से ऊपर पहुंच गया। अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर इंडेक्स कल बढ़त के साथ खुले थे। दिन के आगे बढ़ने के साथ-साथ इनकी तेजी बढ़ती दिखी थी। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए थे।