Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के छठे दिन भी जारी रहने से गुरुवार को US स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए। इस लड़ाई के चलते तेल की कीमतें बढ़ गईं हैं। महंगाई बढ़ने से फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करेगा या नहीं,इसको लेकर चिंता बढ़ गई है

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने 5 मार्च को लगातार पांचवें सेशन में बिकवाली जारी रखी और 3,752 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

Stock Market news : बाजार के लिए आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। FIIs की कैश में लगातार पांचवे दिन बिकवाली देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई है। एशिया में भी दबाव देखने को मिल रहा है। उधर पश्चिम एशिया युद्ध से इकोनॉमी पर असर पड़ने की आशंका से US बाजारों में भी बड़ी गिरावट आई है। डाओ जोंस करीब 800 अंक टूटा है। नैस्डैक और S&P में भी हल्की नरमी देखने को मिल रही है।

यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवर व्यू


गुरुवार, 5 मार्च को बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 900 अंक या 1.14 फीसदी बढ़कर 80,015 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 285 अंक या 1.17 फीसदी बढ़कर 24,765 पर बंद हुआ। यह रैली बड़े पैमाने पर आई। जिसमें मेटल्स,इंफ्रास्ट्रक्चर,एनर्जी और ऑटो स्टॉक्स से सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला। आज के सेशन में वोलैटिलिटी में भी कमी देखने को मिली।

रूस से तेल खरीदने पर 30 दिनों की छूट

रूस से तेल खरीद पर भारतीय कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। US ने 30 दिनों के लिए तात्कालिक छूट दी है। वेस्ट एशिया संकट की वजह से ये फैसला लिया गया है। इधर क्रूड में ऊपरी स्तरों से नरमी दिखी है। यह 86 डॉलर जाकर वापस 83 डॉलर पर आ गया है।

ईरान के बाद अब अगला नंबर क्यूबा का :ट्रंप

ईरान जंग के सातवें दिन ईरान-इजरायल के वार पलटवार और भीषण हो गए हैं। पिछले 72 घंटों में अमेरिका ने ईरान के 200 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान के विदेश मंत्री ने सीजफायर की खबरों को खारिज किया है। इस बीच ट्रंप ने कहा है कि ईरान के बाद अगला नंबर क्यूबा का है।

PB FINTECH में ब्लॉक डील संभव

PB FINTECH में आज 700 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील हो सकती है। यह सौदा करीब ढ़ाई परसेंट के डिस्काउंट पर हो सकता है। Tencent Cloud हिस्सेदारी बेच रहा है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

FII और DII फंड फ्लो

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 5 मार्च को लगातार पांचवें सेशन में बिकवाली जारी रखी और 3,752 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने लगातार सातवें दिन खरीदारी जारी रखी और 5,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर खरीदे, जिससे FII के आउटफ्लो को कम करने में मदद मिली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।