Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 17 मार्च को अपनी बिकवाली जारी रखी और ₹4,741 करोड़ से अधिक के शेयर बेच दिए। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने लगभग ₹5,225 करोड़ के शेयर खरीदे
Stock Market : ट्रेजरी बॉन्ड में बहुत कम बदलाव देखने को मिला और बेंचमार्क 10-वर्षीय बॉन्ड पर यील्ड 4.20% पर रही, जो महंगाई को लेकर बनी चिंताओं में कमी का संकेत देता है
Market news : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क,BSE सेंसेक्स और Nifty के 18 मार्च को मामूली बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। GIFT Nifty में दिख रही बढ़त के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है जो बढ़त के साथ 23,643 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने कल एक उतार-चढ़ाव भरे सत्र में ज़ोरदार वापसी की। ऑटो,बैंकिंग और FMCG शेयरों में बढ़त के चलते Nifty 23,400 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। कारोबार के अंत में Sensex 938.93 अंक या 1.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75,502.85 पर और Nifty 257.70 अंक या 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,408.80 पर बंद हुआ।
गिफ्ट निफ्टी
GIFT Nifty बढ़त के साथ 23,643 के आसपास दिख रहा जो भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए एक सपाट से सकारात्मक शुरुआत का संकेत है।
FIIs की बिकवाली जारी
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 17 मार्च को अपनी बिकवाली जारी रखी और ₹4,741 करोड़ से अधिक के शेयर बेच दिए। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने लगभग ₹5,225 करोड़ के शेयर खरीदे
एशियाई बाजार
एशियाई शेयर बाज़ारों में तेज़ी देखने को मिल रही है। तेल की कीमतों में हल्की गिरावट से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। इससे यह संकेत मिलता है कि निवेशक कुछ हद तक शॉर्ट टर्म भू-राजनीतिक अनिश्चितता को नज़रअंदाज़ करते हुए बाज़ारों में स्थिरता तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 77 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 23,660 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निक्केई में 2.21 फीसदी और स्ट्रेट टाइम्स में 0.73 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। हालांकि हैंगसेंग 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान के बाजार में 1.41 फीसदी और कोस्पी में 3.58 फीसदी की बढ़त दिख रही है। जबकि, शांघाई कम्पोजिट 0.39 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है।
मंगलवार को वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ बंद हुआ। डेल्टा एयर लाइन्स और अन्य ट्रैवल स्टॉक्स में तेज़ी देखने को मिली। वहीं, तेल के ऊंचे दामों और मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष को लेकर निवेशकों की चिंताओं के बीच फेडरल रिज़र्व ने अपनी दो-दिवसीय नीति बैठक शुरू की है। S&P 500 में 0.25% की बढ़त हुई और यह 6,716.09 अंकों पर बंद हुआ। Nasdaq में 0.47% की बढ़त हुई और यह 22,479.53 अंकों पर पहुंच गया। जबकि Dow Jones Industrial 0.10% बढ़कर 46,993.26 अंकों पर बंद हुआ।
डॉलर इंडेक्स
बुधवार को डॉलर में गिरावट बनी रही,क्योंकि कई प्रमुख केंद्रीय बैंकों के फैसलों से पहले बाज़ारों में जोखिम लेने की इच्छा की एक हल्की-सी झलक फिर से दिखाई दी। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 99.605 के लेवल पर है।
US बॉन्ड यील्ड
ट्रेजरी बॉन्ड में बहुत कम बदलाव देखने को मिला और बेंचमार्क 10-वर्षीय बॉन्ड पर यील्ड 4.20% पर रही, जो महंगाई को लेकर बनी चिंताओं में कमी का संकेत देता है।
एशियाई करेंसी
बुधवार के शुरुआती कारोबार में ज़्यादातर एशियाई मुद्राएं बढ़त के साथ ट्रेड कर रही थीं। इसमें फिलीपीन पेसो ने सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल की,जिसके बाद मलेशियाई रिंगिट और ताइवान डॉलर का नंबर रहा।
क्रूड में $102 के ऊपर, सोने में नरमी
पश्चिम एशिया युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अनिश्चितता से क्रूड में मजबूती कायम है। ब्रेंट 102 डॉलर के ऊपर दिख रहा है। उधर फेड की पॉलिसी से पहले सोने में फ्लैट कामकाज हो रहा है। COMEX गोल्ड 5000 डॉलर के ऊपर तो चांदी 80 डॉलर के पार दिख रहा है।
ईरान के सिक्योरिटी चीफ की मौत, मदद ना मिलने पर नाटो देशों पर भड़के ट्रंप
ईरान ने अपने सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी की इजरायली हमले में मौत की पुष्टि कर दी है। ईरान ने भी सेंट्रल इजरायल पर हमले तेज कर दिए हैं। नाटो देशों की मदद ना मिलने से नाराज होते हुए ट्रंप ने कहा है कि हमें किसी की जरूरत नहीं। उन्होंने अपना चीन दौरा टाल दिया है।
NINL के टाटा स्टील में मर्जर को मंजूरी
टाटा स्टील के बोर्ड ने कंपनी में Neelachal Ispat Nigam के मर्जर को मंजूरी दे दी है। साथ ही विदेशी सब्सिडियरी T Steel Holdings में शेयर सब्सक्रिप्शन के जरिये 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश को भी हरी झंडी मिल गई है।