Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : गुरुवार 19 मार्च को कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी और कमज़ोर ग्लोबल संकेतों के बीच,बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 3 प्रतिशत से ज़्यादा की भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। इससे पिछले तीन दिनों की तेज़ी का सिलसिला टूट गया था
Stock Market : गुरुवार को वॉल स्ट्रीट के इंडेक्स नीचे से अच्छी रिकवरी के बावजूद गिरावट के साथ बंद हुए। माइक्रोन टेक्नोलॉजी और टेस्ला के शेयरों में गिरावट देखने को मिली
Market news : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स BSE सेंसेक्स और Nifty 20 मार्च को हल्की बढ़त के साथ खुल सकते हैं। GIFT Nifty में दिख रही बढ़त से कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ 23,156 के स्तर पर ऊपर कारोबार कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
मार्केट ओवरव्यू
गुरुवार 19 मार्च को कच्चे तेल की कीमतों में तेज़ी और कमज़ोर ग्लोबल संकेतों के बीच,बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 3 प्रतिशत से ज़्यादा की भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। इससे पिछले तीन दिनों की तेज़ी का सिलसिला टूट गया था। सेंसेक्स 2,496.89 अंक या 3.26 प्रतिशत गिरकर 74,207.24 पर बंद हुआ था। यह जून 2024 के बाद से इसकी एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इंट्राडे में यह 2,753.18 अंक या 3.58 प्रतिशत गिरकर 73,950.95 तक पहुंच गया था। वहीं, निफ्टी 775.65 अंक या 3.26 प्रतिशत गिरकर 23,002.15 पर बंद हुआ था।
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी 83 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 23211 के आसपास नजर आ रहा है। इससे आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं।
बाजार के लिए बेहतर संकेत
पश्चिम एशिया में एनर्जी इंफ्रा पर नए हमले नहीं होने की उम्मीद से दुनिया भर के बाजारों में रिकवरी का मूड दिख रहा है। गिफ्ट निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की बढ़त दिख रही है। डाओ फ्यूचर्स में भी हल्की बढ़त है। कल US INDICES में भी निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी दिखी थी।
क्रूड का उबाल पड़ा थोड़ा ठंडा, सोने और चांदी में तगड़ी मुनाफावसूली
पश्चिम एशिया के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर नए हमलों की चिंता थोड़ी कम होने से क्रूड में नरमी का रुख है। इसका भाव 119 डॉलर की ऊंचाई से फिसलकर 107 डॉलर पर आ गया है। उधर सोने और चांदी में तगड़ी मुनाफावसूली आई है। एक समय सोने में 5% तो चांदी में 13% की गिरावट दिखी थी। हालांकि बाद में इनमें निचले स्तरों से रिकवरी दिखी। सोना और चांदी कल 3% नीचे बंद हुए।
LNG संकट गहराने की आशंका, क्षमता बहाल करने में लगेगा 3-5 साल: कतर
LNG संकट गहराने की आशंका है। ईरान के हमलों से कतर की 17% LNG एक्सपोर्ट क्षमता को नुकसान हुआ है। कतर एनर्जी के CEO ने कहा है कि प्लांट के डैमेज को ठीक करने में 3 से 5 साल लग सकता है। चीन,इटली,बेल्जियम और कोरिया को होने वाली गैस सप्लाई में अगले 5 साल तक Force Majeure लागू किया गया है।
आज से खुल रहा है CMPDI का IPO
कोल इंडिया की सब्सिडियरी CENTRAL MINE PLANNING & DESIGN INSTITUTE का IPO आज से खुल रहा है। कंपनी की इश्यू के जरिये 1840 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसका इश्यू प्राइज 163 से 172 करोड़ रुपये है। यह इश्यू पूरी तरह से OFS है।
एशियाई बाजार
शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में एशियाई शेयर बाज़ारों में तेज़ी देखने को मिली। हालांकि कारोबार के आगे बढ़ने के साथ ही इनकी चाल मिलीजुली हो गई। अमेरिकी शेयर बाज़ारों में कल निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई थी। अमेरिका तथा इज़राइल द्वारा ईरान युद्ध को लेकर दिए गए बयानों के बाद तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इससे दुनिया भर के बाजारों को राहत मिली है।
फिलहाल गिफ्ट निफ्टी 83 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 23,211 के आसपास नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई आज बंद है। स्ट्रेट टाइम्स 5.06 अंक यानी 0.10 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 4,960 के आसपास कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग में भी कमजोरी है। फिलहाल ये 159.58 अंक यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 25,343 के आसपास दिख रहा है। ताइवानी बाजार में 0.10 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। हालांकि कोस्पी में 0.57 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं, शांघाई कंपोजिट 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी बाजार
गुरुवार को वॉल स्ट्रीट के इंडेक्स नीचे से अच्छी रिकवरी के बावजूद गिरावट के साथ बंद हुए। माइक्रोन टेक्नोलॉजी और टेस्ला के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। तेल की बढ़ती कीमतों से पैदा हुई महंगाई की चिंताओं ने ब्याज दरों में कटौती की संभावना को धूमिल कर दिया है। इसका असर बाजार पर दिखा। S&P 500 0.27% गिरकर 6,606.49 अंकों पर बंद हुआ। Nasdaq 0.28% गिरकर 22,090.69 अंकों पर आ गया। जबकि,डाओ जोन्स 0.44% गिरकर 46,021.43 अंकों पर बंद हुआ।
डॉलर इंडेक्स
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में,दूसरी बड़ी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर इंडेक्स में मामूली बदलाव देखने को मिला। फिलहाल ये इंडेक्स 99.297 के लेवल पर दिख रहा है।
एशियान करेंसी
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में ज़्यादातर एशियाई मुद्राएं गिरावट के साथ ट्रेड कर रही थीं। दक्षिण कोरियाई वॉन और थाई बहत में 3-3 प्रतिशत की गिरावट आई है,जबकि मलेशियाई रिंगिट में 3% की तेज़ी देखी गई।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 19 मार्च को लगातार 15वें सत्र में अपनी बिकवाली जारी रखी और 7,558.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs)ने लगातार 17वें दिन अपनी खरीदारी की गति बनाए रखी और 3,863.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।